फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: When the heart breaks in love, what kind of disease occurs, watch video

Meerut: प्यार में जब दिल टूटता है तो होती है कौन सी बीमारी, जानकर कहेंगे अरे ऐसा भी होता है... वीडियो भी देखें

Sun, 29 Sep 2024 06:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 29 Sep 2024 06:39 PM IST
सार

कोई कहे कि प्यार में दिल टूटता है तो पहले ये केवल कहने की बात मानी जाती थी। लेकिन साइंस की जुबान में भी अब ये संभव हो गया है। इस बीमारी को ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम कहते हैं। 

विज्ञापन
Meerut: When the heart breaks in love, what kind of disease occurs, watch video
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Freepik.com

विस्तार

काव्य संसार में दिल की तुलना शीशे से की गई है। लेखक ने लिखा भी है कि शीशा हो या दिल हो... आखिर टूट जाता है, लेकिन यह सिर्फ कल्पनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि डाक्टरों की जुबान में भी दिल टूटता है। वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा. राजीव अग्रवाल ने विश्व हृदय दिवस पर साक्षात्कार के दौरान दिल से जुड़े इस तथ्य को विस्तार से समझाया। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि खुशी और गम दोनों ही अवस्था में दिल टूट सकता है। बिगड़ी दिनचर्या, तनाव, गलत खानपान, आनुवांशिक और प्रदूषण को उन्होंने इसकी प्रमुख वजह बताईं। बातचीत का सिलसिला चला तो डा. राजीव अग्रवाल दिल की परतें खोलते चले गए। प्रस्तुत है प्रमुख अंश....
विज्ञापन

 

Meerut: When the heart breaks in love, what kind of disease occurs, watch video
डा. राजीव अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
- क्या सच में दिल टूटता है या यह सिर्फ कविताओं और कहानियों का मसला है।
- दिल टूटने का कंसेप्ट (अवधारणा) है मेडिसिन में। इसे कहते हैं ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम। यह दोनों स्थिति में होता है, या तो आप बहुत खुश हों या बहुत दुखी हों। जापान के एक वैज्ञानिक ने इस बीमारी को इजाद किया। इस बीमार का नाम था टोको सूबो कार्डियोमाईपैथी। आम भाषा में स्ट्रेस (तनाव) माईपैथी भी कहते हैं। हमारे शरीर में बहुत सारे स्ट्रेस हारमोंस निकलते हैं, जो दिल को एक-दो दिन में भी फैला सकते हैं। अगर इसे उस वक्त नहीं पहचाना गया तो ऐसे में व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है। जैसे-जैसे केमिकल हारमोंस कम होता है, वैसे-वैसे दिल अपने आकार में आ जाता है और मरीज ठीक हो जाता है। हालांकि कुछ लोग ठीक नहीं हो पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

- क्या ऐसा भी है कि किसी बच्चे को दिल मां की तरफ का मिले, किसी को पिता की तरफ का।
- हां, यह संभव है। मसलन, अगर किसी की माता को डायबिटीज नहीं है और पिता को है। अगर बच्चे के पेनक्रियाज में माता की तरफ की जीन है तो उसमें डायबिटीज होने की आशंका बहुत कम है। पिता की तरफ का है तो ज्यादा है। ऐसा ही बाकी बीमारियों में भी है। रक्त की जांच कर इसे पता किया जा सकता है।
 
विज्ञापन

- गैस का दर्द और दिल का दर्द कैसे पता करें।
- असल में दिल का दर्द 20 से 25 प्रतिशत लोगों में दाहिनी तरफ होता है। अगर कोई व्यक्ति रात में ठीक से सोया है और सुबह चार बजे उसकी छाती में गैस बनती है। ऐसा लगता है कि गैस भरी है, तो यह दिल का दर्द है। तुरंत इसीजी कराइये। गैस का दर्द ऊपर गले की तरफ जाता है, जबकि दिल का दर्द पूरी छाती में फैलता है।
 

- कोलेस्ट्रॉल क्या है और यह कैसे बढ़ता है।
- कोलेस्ट्रॉल वैसे तो कुदरत का गिफ्ट है, लेकिन ज्यादा होता है तो यह शरीर में जमने लगता है। अगर व्यक्ति का पेट निकला है तो अल्ट्रासाउंड में उसे फैटी लिवर आएगा ही। दवाइयां व सही खानपान से कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है। 
 

दिल की सेहत के लिए विशेष टिप्स
- धूम्रपान का त्याग कीजिए। संतुलित खानपान अपनाइए।
- भरपूर नींद लीजिए। रात में जागें तो दिन में भरपूर नींद लें।
- सकारात्मक सोच रखिए। नेगेटिव लोगों से बचें।
- तनाव न लें। काम को लेकर कुंठा मत पालिए।
- साढ़े सात हजार से 10 हजार कदम रोजाना चलिए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed