{"_id":"68d8dd7dd16ae974770f39fe","slug":"meerut-weather-today-mercury-reached-37-degrees-heat-tormented-the-whole-day-2025-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut Weather Today: 37 डिग्री पर पहुंचा पारा, पूरे दिन गर्मी ने सताया, ऐसा रहेगा अगले तीन दिन का मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut Weather Today: 37 डिग्री पर पहुंचा पारा, पूरे दिन गर्मी ने सताया, ऐसा रहेगा अगले तीन दिन का मौसम
Sun, 28 Sep 2025 12:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 28 Sep 2025 12:32 PM IST
सार
सितंबर माह खत्म होने को है, मगर अभी भी गर्मी जाने का नाम नहीं ले रहे हैं। दिन और रात का तापमान सामान्य से बहुत अधिक चल रहा है। अगले तीन दिन ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
धूप से परेशान स्कूटी सवार युवतियां।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार का दिन सुबह से ही गर्म दिखाई दिया। दिन में हवा की गति शांत होने के चलते सूरज की तपिश ने हाल बेहाल बहाल कर दिया। दिन का तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया है। इस कारण से गर्मी से अभी राहत मिलती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
पश्चिम उत्तर प्रदेश में मानसून के लौट के बाद गर्मी के तेवर और भी तल्ख होते जा रहे हैं। लगातार गर्मी बढ़ रही है। सूरज की तपिश के बीच रविवार का दिन गर्म रहा। सुबह से लेकर शाम तक राहत नहीं मिलेगी। दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री के पास पहुंच गया है। अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि इस समय गर्मी फिर से बढ़ गई है। कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर चल रहा है, जिस कारण रात भी गर्म है।
विज्ञापन