फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather Today: Meerut is the most polluted in West UP, 397 AQI, it is difficult to breathe

Meerut Weather Today: वेस्ट यूपी में मेरठ सबसे ज्यादा प्रदूषित, 397 एक्यूआई, इस जगह पर तो सांस लेना हुआ दूभर

Mon, 03 Nov 2025 11:15 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 03 Nov 2025 11:15 AM IST
सार

मेरठ में पल्लवपुरम सबसे ज्यादा प्रदूषित पाया गया, जहां बहुत ज्यादा परेशानी हुई। इसके अलावा रात का तापमान गिरने से ठंड का अहसान होने लगा है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे भी अब स्वेटर पहने दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Meerut Weather Today: Meerut is the most polluted in West UP, 397 AQI, it is difficult to breathe
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदूषण का जहर लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर की आबो हवा खराब हो रही है। पिछले 15 दिन से बढ़ते प्रदूषण ने शहर वासियों को परेशान कर रखा है। सुबह 11 बजे मेरठ में सर्वाधिक एयर क्वालिटी इंडेक्स 397 दर्ज किया गया, जो बहुत ही खराब श्रेणी में आता है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण का लेवल लगातार बढ़ता जा रहा है। इस समय प्रदूषण हाई लेवल पर पहुंच गया है, जिस कारण दोपहर तक स्मॉग छाया रहता है। धूप निकलने के बाद भी धुंध का असर कम नहीं होने से लोग परेशान हो रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को भी सुबह के समय दूर-दूर तक स्मॉग का असर दिखाई दिया। सुबह 11 मेरठ में सर्वाधिक एयर क्वालिटी इंडेक्स लाल श्रेणी में पल्लवपुरम में 397 दर्ज किया गया, जो कि बहुत ही खराब है। 
 
विज्ञापन

इस बढ़ते प्रदूषण से आमजन परेशान हो रहा है। वहीं अभी फिलहाल कोई राहत नहीं मिल रही है। उधर, रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट होने के साथ सर्दी का असर बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में हवा की रफ्तार में तीन से चार किलोमीटर प्रति घंटे की बढ़ोतरी हुई है।
 

सुबह 11 बजे यह रहा प्रदूषण का हाल 
बागपत 359 
बुलंदशहर 261 
दिल्ली 309 
गाजियाबाद 320 
ग्रेटर नोएडा 285 
हापुड़ 310 
 

मेरठ का हाल
गंगानगर 373 
पल्लवपुरम 397
जयभीम नगर 392
बेगमपुल 372 
दिल्ली रोड 387

ये भी देखें...
Meerut: दुल्हन करती रही इंतजार, दहेज लोभी नहीं लाए बरात, फोन किया तो बोले- 20 लाख नहीं तो शादी भी नहीं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed