फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather Today: Light sunshine gave relief amid cold wave, know how the weather will be

Meerut Weather Today: शीतलहर के बीच निकली हल्की धूप ने दी राहत, जान लें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Sun, 04 Jan 2026 11:14 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 04 Jan 2026 11:14 AM IST
सार

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मैदान क्षेत्रों में लगातार ठंड पड़ रही है। सुबह, शाम और रात को ठंड ज्यादा सता रही है। रविवार को हल्की धूप ने कुछ राहत दी। आने वाले दिनों में ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
Meerut Weather Today: Light sunshine gave relief amid cold wave, know how the weather will be
धूप ने दी राहत। सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते कई दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिन और रात के तापमान में कमी के चलते सर्दी का असर और तेज हो गया है। वहीं रविवार सुबह कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली।
विज्ञापन

 
Trending Videos

सुबह और शाम के समय सर्द हवा के साथ ठिठुरन महसूस की जा रही है। दिन में अच्छी धूप न निकल पाने के कारण लोगों को ठंड से कोई खास राहत नहीं मिल पा रही है। आसमान में बादलों की आवाजाही और धुंध के चलते धूप कमजोर पड़ रही है, जिससे घरों और बाजारों में लोग अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं। सड़कों पर आवाजाही कम है और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शीतलहर का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों पर पड़ रहा है। ठंड के चलते सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एम शमीम का कहना है कि मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। आने वाले कुछ दिनों तक तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है और शीतलहर का असर इसी तरह बना रहेगा। लोगों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने, सुबह-शाम सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। सुबह के समय हल्की धूप निकलने से थोड़ा मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed