{"_id":"69884b3abe9577bd820c990b","slug":"meerut-weather-today-change-in-weather-strong-sunlight-neutralizes-cold-in-the-afternoon-2026-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut Weather Today: मौसम का बदला मिजाज, तेज धूप से दोपहर में ठंड बेअसर, सुबह-शाम सर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut Weather Today: मौसम का बदला मिजाज, तेज धूप से दोपहर में ठंड बेअसर, सुबह-शाम सर्दी
Sun, 08 Feb 2026 02:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:07 PM IST
सार
फरवरी का दूसरा सप्ताह शुरू हो चुका है और मौसम भी धीरे-धीरे गर्म होने लगा है। रविवार को दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा। अगले कुछ दिन ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
दोपहर को निकली धूप। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रविवार को मेरठ और आसपास के इलाकों में मौसम ने अचानक रंग बदला। सुबह से ही आसमान पर छाए बादल छंट गए और तेज धूप खिल उठी। हवा की रफ्तार में भी कमी आई, जिससे लोगों को पिछले कुछ दिनों से सता रही सर्दी से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दो-तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है।
विज्ञापन
लगातार हो रहे मौसमी बदलावों के बीच, पिछले तीन दिनों से चल रही तेज हवाओं में रविवार को नरमी देखी गई। हवा की गति धीमी होने से तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं, वहीं एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह करीब नौ बजे के आसपास धूप ने अपनी दस्तक दी और देखते ही देखते अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया, जो सामान्य से तीन से चार डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। हवा की औसत गति 5-8 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि तापमान में एक से दो डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है।
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम ने बताया कि सोमवार से हवा की रफ्तार में और कमी आएगी। इसके परिणामस्वरूप तापमान स्थिर रहेगा। अगले दो-तीन दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की उम्मीद है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी और दिन में धूप का आनंद ले सकेंगे। हालांकि, रात के समय हल्की ठंडक बनी रह सकती है।