फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather News: Meerut ranks 4th among 244 cities as most polluted, AQI reaches severe level

Meerut Weather: 244 शहरों में मेरठ चौथे नंबर का प्रदूषित शहर, सुबह-शाम स्मॉग, जहरीली हवा में सांस लेना दूभर

Sat, 13 Dec 2025 10:03 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 13 Dec 2025 10:03 AM IST
सार

एनसीआर में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में मेरठ 386 एक्यूआई के साथ 244 शहरों में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। स्मॉग के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन
Meerut Weather News:  Meerut ranks 4th among 244 cities as most polluted, AQI reaches severe level
स्मॉग। संवाद

विस्तार

एनसीआर क्षेत्र में एक बार फिर वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार देश के 244 शहरों में मेरठ एक्यूआई 386 के साथ चौथे सबसे प्रदूषित शहर के रूप में दर्ज किया गया है। यह स्तर “बहुत खराब” श्रेणी में आता है।

विज्ञापन


सुबह-शाम छाई स्मॉग, सांस लेना हुआ मुश्किल
शहर में सुबह और शाम के समय स्मॉग की मोटी परत साफ दिखाई दी। घनी धुंध और प्रदूषण के कारण लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी महसूस करनी पड़ी। शुक्रवार शाम चार बजे के बाद स्मॉग और ज्यादा घना हो गया, जिससे दृश्यता भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: SIR: मेरठ में 6.75 लाख मतदाताओं की तलाश में दोबारा सत्यापन, इस दिन पता लगेगा जिले में कुल कितने वोटर

विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीआर के ही शहर शीर्ष तीन में प्रदूषण की सूची में पहले तीनों स्थान भी एनसीआर के शहरों के नाम रहे -
मुजफ्फरनगर – 407
बागपत – 392
नोएडा – 390
इनके बाद मेरठ 386 एक्यूआई के साथ चौथे स्थान पर रहा। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा, शामली, दिल्ली, गंगानगर, जयभीम नगर और पल्लवपुरम में भी वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी रही।

 

ठंड बढ़ी, हवा थमी तो बढ़ा प्रदूषण
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठंड तेजी से बढ़ रही है। हवा की रफ्तार कम होने और ओस बढ़ने से प्रदूषक कण वातावरण में जमा हो रहे हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एनसीआर के प्रमुख शहरों का प्रदूषण स्तर (AQI)
मुजफ्फरनगर – 407
बागपत – 392
नोएडा – 390
मेरठ – 386
ग्रेटर नोएडा – 378
शामली – 370
दिल्ली – 350
गंगानगर – 367
जयभीम नगर – 395
पल्लवपुरम – 395
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed