फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather: Heavy rain with thunder, storm affected normal life, unipoles fell at many places

Meerut Weather: तेज गरज के साथ बूंदाबांदी, आंधी तूफान से जनजीवन हुआ प्रभावित, जगह-जगह गिरे यूनिपोल

Sat, 19 Apr 2025 11:48 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 19 Apr 2025 11:48 AM IST
सार

तेज आंधी और गरज के साथ आई बारिश ने मौसम को बदल दिया है। शुक्रवार रात को आंधी और तूफान से जनजीवन प्रभावित हुआ। कई स्थानों पर यूनिपोल भी गिरे नजर आए।

विज्ञापन
Meerut Weather: Heavy rain with thunder, storm affected normal life, unipoles fell at many places
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार रात मे आठ बजे अचानक तेज आंधी और बारिश ने गेहूं की फसल और आम को पहुंचा नुकसान कर दिया।पश्चिम उत्तर प्रदेश में एक सप्ताह मे दो बार आयी आंधी से मौसम के तेवर बदले हुए दिखाई दे रहे हैं। तेज आंधी और गरज के साथ आई बारिश ने मौसम को बदल दिया है यह बारिश किसानों के लिए आफत बनकर आई है। इस समय गेहूं की फसल कट रही है। और ऐसे में तेज आंधी और बारिश ने गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन

 

Meerut Weather: Heavy rain with thunder, storm affected normal life, unipoles fell at many places
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार की शाम को करीब आठ बजे आसमान पर काले बादल छाए और तेज गरज के साथ आंधी शुरू हो गई बिजली की चमक इतनी ज्यादा थी कि आसमान में तड़-तड़ाहट मची हुई थी। जिसका असर बारिश और तेज आंधी के रूप में देखने को मिला। करीब 1 घंटे तक लगातार बारिश और आंधी से जन जीवन भी प्रभावित हो गया।

आंधी की रफ्तार 35 से किलोमीटर प्रति घंटे की होने के चलते होर्डिंग और बैनर हवा में उड़ गए कई जगह पर छप्पर भी उड़ कर आसमान पर दिखाई दिए। इस दौरान कई जगह पर तार टूट गए और पेड़ भी उखड़ गए।

बिजली के पोल भी गिर गए। आंधी की रफ्तार तेज होने के चलते सबसे ज्यादा परेशानी दो पहिया वाहन स्वामियों को देखने को मिली। बारिश और तेज आंधी के बीच पूरे शहर में अंधेरा छा गया कई जगह पर तार भी टूट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut Weather: Heavy rain with thunder, storm affected normal life, unipoles fell at many places
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला

तेज आंधी और बारिश ने किसानों को रुला दिया। आंधी और बारिश की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि गेहूं की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है गेहूं के अलावा आम की फसल को भी सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है आम की फसल पर इस समय बोर आ रहा है और तेज आंधी के चलते आम उत्पादकों को परेशानी उठानी पड़ेगी। बारिश आंधी से शादी भी प्रभावित हो गई। मंडप मे भी लोगो को दिक्क़त का सामना करना पड़ा।

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि ऐसे मौसम में सबसे ज्यादा आंधी बारिश फसलों के लिए खतरनाक होता है इस समय गेहूं की फसल कटाई चल रही और थ्रीसिंग  भी हो रही है ऐसे में आंधी बारिश और वालों के कारण यह कटाई रुक जाएगी और मौसम भी प्रभावित होगा।

विज्ञापन

Meerut Weather: Heavy rain with thunder, storm affected normal life, unipoles fell at many places
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला
देहात तक कई स्थानों पर आंधी तूफान ने मचाई तबाही बंद हुई विद्युत आपूर्ति
मेरठ देहात में भी आंधी तूफान ने तबाही मचाई। हस्तिनापुर में शुक्रवार की रात को क्षेत्र में कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। इस बीच सड़कों पर खड़े पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए जिसके कारण अभी भी बिजली आपूर्ति कई क्षेत्र में प्रभावित है। 
 

बेमौसम बरसात के साथ हुई तेज हवा के साथ बारिश से क्षेत्र के किसानों का बारिश से भारी नुकसान हुआ।  मवाना से मखदुमपुर और बतौरा नारंग मार्ग पेड़ गिरने के कारण यह मार्ग पूर्ण रूप से बाधित हो गया है। बिजली के खंभे टूटे आदि किसानों की गेहूं की फसल कटी पड़ी है वह जो खड़ी थी वह सब जमीन पर गिर गई और कटी फसल खेतों में तेज हवाओं के साथ बिखर गई। जिससे किसानों को काफी नुकसान की संभावना है।


वहीं क्षेत्र में कहीं स्थान पर पेड़ और बिजली के खंभे टूटने से आवागमन और विद्युत आपूर्ति में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके लिए वन विभाग और विद्युत विभाग की टीम लगाई गई है। चौधरी अनिल चिकारा ने शासन प्रशासन से मांग की हैं कि जो किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है उसका तुरंत सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाए मवाना मखदुमपुर मार्ग को तुरंत चालू कराया जाए विद्युत विभाग द्वारा विद्युत के खम्बो को सही कर कर विद्युत आपूर्ति सुचारु की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed