फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather: Frost at night, sunshine gave relief during the day

Meerut Weather: रात में पड़ा पाला, फिर रात हुई सर्द, दिन में धूप ने दी राहत

Thu, 25 Jan 2024 08:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 25 Jan 2024 08:44 PM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अभी सर्दी से पूरी तरह राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी सुबह शाम ठंड का असर बना रहेगा। सुबह के समय कोहरे का असर दिखने की संभावना है। 

विज्ञापन
Meerut Weather: Frost at night, sunshine gave relief during the day
winter in UP - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रात में कड़ाके की ठंड के बीच पाला पड़ा तो हाथ पैर सुन्न हो गए। सुबह के समय सूरज देर निकलने के चलते मौसम ठंडा बना हुआ था। दिन में निकली धूप से तापमान बढ़ा और थोड़ी धूप ने राहत भी दी। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आगामी पांच दिन में अधिकतम तापमान 15 डिग्री के ऊपर रहने के आसार है।

विज्ञापन


वेस्ट यूपी में अभी कड़ाके की ठंड का दौर बना हुआ है। ठंड के चलते दिन रात का तापमान सामान्य से नीचे है और रात में फिर से एक बार तापमान ३ डिग्री के पास पहुंच गया है। रात के समय पड़ा पाला के असर ठंड के रुप में सुबह भी दिखाई दे रहा था, कोहरा तो साफ था, लेकिन ठंड और हवा शरीर को चीरते हुए निकल रही थी। 

विज्ञापन
Trending Videos

दोपहर में 12 बजे के करीब निकली धूप थोड़ी राहत दी, दिन में करीब चार घंटे की धूप के चलते तापमान में बढोतरी हुई है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात का तापमान 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

अगले 5 दिन पच्छिमी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने व तापमान में हल्की बोत्तरी होने से ठंढ से राहत के आसार है, सुबह के समय कुछ जगह पर कोहरा छा सकता है, जबकि दिन में धूप के चलते एक से दो डिग्री तापमान में बढोतरी के आसार है।  -डॉ. यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक कृषि विवि

विज्ञापन

तीन दिन से लगातार बढ़ रहा प्रदूषण
मौसम में चल रहे उतार चढ़ाव के चलते तीन दिन से एनसीआर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। 247 से बढ़कर शुक्रवार को 269 दर्ज किया गया। मेरठ का 269 दर्ज किया गया है, जबकि जयभीमनगर 208, गंगानगर 203, पल्लवपुरम 195, दिल्ली रोड 282, बेगमपुल 294 दर्ज किया गया। तीन दिन से प्रदूषण में लगातार बढोतरी हो रही है और अभी प्रदूषण का स्तर ऐसे ही बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed