Meerut Weather Today: उमस से बेहाल शहर, सूरज की तपिश ने पसीने से किया तर... तीन दिन बाद फिर बारिश के आसार
मेरठ और आसपास के इलाकों में तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है। मौसम विभाग ने 28 मई से बारिश और तेज आंधी की संभावना जताई है।
विस्तार
शहर और आसपास के जिलों में इन दिनों तेज धूप और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। सुबह से ही सूरज आग उगल रहा है और दिन के समय गर्म हवाएं चल रही हैं। तापमान 34 से 35 डिग्री के आसपास बना हुआ है, लेकिन उमस की वजह से गर्मी कहीं ज्यादा महसूस हो रही है।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यू.पी. शाही ने बताया कि अगले तीन-चार दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कहीं तेज धूप तो कहीं हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड: जेल में सिलाई कर रही मुस्कान, साहिल कर रहा खेती, जानें जेल में कमाए रुपयों से क्या करेंगे दोनों
विशेष रूप से 28 मई के बाद पश्चिम उत्तर प्रदेश में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। इससे पहले तक दिन का तापमान 34-35 डिग्री के आसपास ही रहेगा लेकिन उमस के कारण गर्मी ज्यादा असर दिखाएगी।
शनिवार को भी मौसम की शुरुआत तेज धूप और गर्मी के साथ हुई, जिससे पसीना और चिपचिपाहट लोगों को परेशान करती रही। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में शाम के समय आंशिक राहत मिल सकती है, लेकिन दिन में लू और गर्म हवाओं से सतर्क रहने की जरूरत है।
मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 34.2°C
सूर्योदय 05:24 am
सूर्यास्त 07:09 pm
हवा की गति -18.5 प्रतिघंटा
आर्द्रता -46%
बारिश की संभावना -0%
चंद्रोदय -2:55 am
चंद्रास्त - 4 बजकर 09 मिनट