फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather forcaste today: temperature will increase, heat waves starts tod

Weather Update Meerut: आज से 5 दिन तक सताएगी गर्मी, दिन में दिखेगा लू का असर, येलो अलर्ट जारी

Wed, 23 Apr 2025 10:00 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 23 Apr 2025 10:00 AM IST
सार

Meerut Weather Forecast Update Today : मेरठ में आज से मौसम में बदलाव नजर आएगा। अगले पांच दिन तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। दिन में लू चलने से गर्मी सताएगी। वेस्ट यूपी में मौसम वैज्ञानिकों ने येलो अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
Meerut Weather  forcaste today: temperature will increase, heat waves starts  tod
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम उत्तर प्रदेश में आज से आगामी पांच दिन तक गर्मी का असर तेज दिखाई देगा। जिस कारण से तापमान में बढ़ोतरी होगी और दिन में लू का असर भी दिखेगा अभी फिलहाल चार-पांच दिन तक मौसम में कोई राहत के आसान नहीं हैं। 
विज्ञापन

 

दिन का तापमान 40 डिग्री के पास पहुंच गया है। दिन में बढ़ती गर्मी के कारण शहर वासी हलकान हैं। धरती तपने लगी है और मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। गर्मी के चलते सुबह से ही चिलचिलाती धूप में निकलना मुश्किल हो रहा है। पिछले 5 दिन से लगातार गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है की मौसम विभाग ने आगामी पांच दिन तक मौसम के गर्म रहने के अलर्ट जारी किया है साथ ही दिन में लू असर भी दिखाई देगा।

तापमान 40 से 41 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस बीच प्रदूषण का लेवल भी सामान्य से ऊपर पहुंच गया। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 के आसपास चलने से हवा खराब हो गई है।

पिछले तीन दिन से लगातार प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है। मेरठ का एक्यूआई 196 दर्ज किया गया। शहर में जयभीमनगर 173, गंगानगर 252, पल्लवपुरम 162, बेगमपुल 188, दिल्ली रोड 190 एक्यूआई दर्ज किया गया है। कई दिन से प्रदूषण में बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली रोड पर मंगलवार को भी धूल का गुबार दिखा।

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अगले पांच दिन 27 अप्रैल तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed