फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather Forcast Today: Temperature May Soar Up to 42°C

Meerut Weather Today: भीषण गर्मी को रहें तैयार, 42 डिग्री तक जा सकता है पारा! चिकित्सक दे रहे ये सलाह

Sat, 07 Jun 2025 01:22 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 07 Jun 2025 01:22 PM IST
सार

पश्चिम यूपी में गर्मी का प्रकोप तेज हो चला है। मौसम वैज्ञानिकों ने चेताया है कि अगले 4-5 दिन तापमान चरम पर रहेगा। लू और उमस परेशानी बढ़ाएगी।

विज्ञापन
Meerut Weather Forcast Today: Temperature May Soar Up to 42°C
गर्मी का अलर्ट - फोटो : self

विस्तार

पश्चिम उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भीषण गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम लगातार तप रहा है और तापमान तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 4 से 5 दिनों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन

दिन में सूरज की तेज़ तपिश और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है। गर्मी के साथ-साथ उमस ने भी असर दिखाना शुरू कर दिया है, जिससे दिनभर लोग पसीने-पसीने रहे। शनिवार को सुबह से ही तेज धूप ने मौसम को और ज्यादा तपता हुआ बना दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कातिल मां का कबूलनामा: दोस्त से शादी की जिद... बेटे को थप्पड़ मारते ही गला दबाकर मारा, दरांती से सिर काटा

विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यू.पी. शाही ने बताया कि तापमान में और वृद्धि हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। गर्म हवाओं यानी लू का असर दिनभर बना रहेगा और रात में भी तापमान सामान्य से अधिक बना रह सकता है।


चिकित्सको द्वारा लोगों को सलाह दी गई है कि वे दिन के समय घर से बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed