{"_id":"6aa634f27324ee46f8050c65","slug":"meerut-weather-alternating-sunshine-and-clouds-with-oppressive-humidity-making-conditions-miserable-2026-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ का मौसम: कभी धूप तो कभी छा रहे बादल, उमस ने किया बुरा हाल, जानें कैसा रहेगा अगले दो दिन का मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ का मौसम: कभी धूप तो कभी छा रहे बादल, उमस ने किया बुरा हाल, जानें कैसा रहेगा अगले दो दिन का मौसम
Sun, 13 Sep 2026 11:00 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:00 AM IST
सार
धूप के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं छांव में राहत मिल रही है। इस माह के अंत तक मौसम में ठंड आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
आसमान पर छाए छितराए हुए बादल।
विस्तार
रविवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। सुबह से ही आसमान पर बादलों की आवाजाही बनी रही। कभी हल्के बादल छाए तो कुछ देर बाद धूप निकल आई। धूप और बादलों के बीच दिनभर मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जिससे तापमान में भी बदलाव बना रहा। वहीं उमस भी बनी हुई है।
विज्ञापन
सुबह के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, धूप निकलने के साथ गर्मी और उमस का असर बढ़ने लगा। बादलों के कारण बीच-बीच में राहत भी मिली।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल मौसम में बदलाव का दौर जारी रहेगा। अगले दो-तीन दिन तक आसमान पर बादलों की आवाजाही के साथ धूप निकलने का सिलसिला बना रह सकता है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की भी संभावना है। इसके चलते तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मौसम में बदलाव का असर सुबह और शाम के समय अधिक महसूस हो सकता है।
विज्ञापन