फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut was brought from Delhi for better treatment

बेहतर इलाज के लिए दिल्ली से लाए थे मेरठ

Fri, 05 Jun 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Meerut was brought from Delhi for better treatment
मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे के भीतर हो गई सलीम की मौत
विज्ञापन

मेरठ। सलीम के परिवार वाले उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली से मेरठ मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। उन्हें लगा कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में ज्यादा अव्यवस्था है। मेरठ में अपना घर है और मेडिकल में बेहतर इलाज मिलेगा और सलीम बच जाएंगे। लेकिन यहां 24 घंटे के भीतर ही उनकी मौत हो गई। सलीम (50) का परिवार दिल्ली गांधीनगर में रहता है। इनकी वहां तबियत खराब हुई। पैरालाइसिस हुआ तो उनके बेटे दिल्ली से मेेरठ मेडिकल कॉलेज ले आए। बेटे ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि यहां उनकी जान बच जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। दो जून को उनको यहां भर्ती कराया गया था। इन्हें कोरोना की पुष्टि हुई थी। 3 जून की रात उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इनके चार बेटे हैं। परिवार गोलाकुआं का रहने वाला है, लेकिन काफी समय से दिल्ली में हैं। सलीम ई रिक्शा चलाते थे। मेडिकल कॉलेज में कोरोना से 39 से ज्यादा मौत हो चुकी हैं। बुधवार को 7 मौत हुईं थीं। इसमें चार गाजियाबाद की और 2 मेरठ की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed