फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Voilence: fifty four arrested and eight weapons recovered, SIT investigation goes slow

30 दिन: 54 उपद्रवी गिरफ्तार, आठ असलहे बरामद, 5500 अज्ञात पर था केस दर्ज, धीमी पड़ी एसआईटी की जांच

Sun, 19 Jan 2020 12:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 19 Jan 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
Meerut Voilence: fifty four arrested and eight weapons recovered, SIT investigation goes slow
Meerut Violence - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर 20 दिसंबर को हुए उपद्रव में एसआईटी की जांच कछुआ गति से चल रही है। शनिवार को एसआईटी प्रभारी एसपी क्राइम रामअर्ज ने सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और लिसाड़ीगेट, देहलीगेट और नौचंदी थाना प्रभारी के साथ बैठक की। इस दौरान एसपी क्राइम ने विवेचकों को कड़ी फटकार लगाई।

विज्ञापन


एसपी क्राइम रामअर्ज ने बताया कि उपद्रव से संबंधित 54 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इनमें अभी तक 9 एमएम की एक पिस्टल, .32 बोर की एक पिस्टल, 315 बोर के चार तमंचे, 12 बोर के दो तमंचे बरामद किए हैं।

विज्ञापन

उपद्रव के संबंध में 22 मुकदमे और दो एनसीआर दर्ज की गईं हैं। जिन पांच लोगों की उपद्रव में मौत हुई है, विवेचना में उनके नाम के सामने मृत्यु होना लिखा गया है। आरोपियों के पास से 31 कारतूस भी बरामद किए जा चुके हैं। 

फोरेंसिक की टीम भी पहुंची
मेरठ की फोरेंसिक टीम शनिवार को लिसाड़ीगेट थाने पहुंची। टीम ने इंस्पेक्टर और दरोगाओं से अलग-अलग बिंदुओं पर जानकारी ली। उपद्रवियों से जो अवैध हथियार बरामद किए हैं, उनकी भी जानकारी ली। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed