फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: VM Singh said, farmers will have to form their own government in 2027

Meerut: वीएम सिंह बोले, 2027 में किसानों को खुद बनानी होगी सरकार, तभी पूरी होंगी मांगें

Mon, 11 Nov 2024 08:54 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 11 Nov 2024 08:54 AM IST
सार

किसान नेता सरदार वीएम सिंह ने कहा कि आजादी के बाद से गेहूं, चावल आदि के दामों पर मात्र 100 गुना वृद्धि हुई है, लेकिन अन्य चीजों के दाम एक हजार गुना बढ़ गए हैं। 

विज्ञापन
Meerut: VM Singh said, farmers will have to form their own government in 2027
निजी कार्यक्रम में मेरठ पहुंचे सरदार वीएम सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने कहा कि किसानों को एकजुट होकर खुद अपनी सरकार बनानी होगी। 2027 से उत्तर प्रदेश से इसका आगाज होगा। अगर किसानों की खुद की सरकार होगी तो उनकी मांगों को पूरा किया जा सकेगा। यह बात उन्होंने रविवार को मेरठ में जेल रोड स्थित राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित जाखड़ के आवास पर एक निजी कार्यक्रम के दौरान कही।
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि ब्रिटिश काल में अंबानी, गूजरमल मोदी, टाटा और बिरला नहीं थे। केवल किसान थे। आजादी के बाद से देश में किसानों की चीजों जैसे गेहूं, चावल आदि पर मात्र 100 गुना वृद्धि हुई है, लेकिन अन्य चीजों के दामों में 1 हजार गुना की वृद्धि आई है। आज इंडस्ट्री का राज है। किसान गरीब होता जा रहा है। सरकारें जानबूझकर किसानों को गरीब बनाए हुए हैं। किसानों को एकजुट होकर सरकारों को इसका जवाब देना होगा और मजबूती से अपना विकास करना होगा। इसके लिए उन्हें एकजुट होना होगा। किसानों को 2027 में अपनी सरकार बनानी होगी। प्रदेश में अकेले गन्ना किसान ही किसानों की सरकार बनवाने में कारगर साबित हो सकते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed