{"_id":"5f456cb48ebc3e3ce2735987","slug":"meerut-vandalism-in-doctor-car-while-firing-outside-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: अस्पताल के बाहर गोली चलाते हुए डॉक्टर की कार में की तोड़फोड़, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: अस्पताल के बाहर गोली चलाते हुए डॉक्टर की कार में की तोड़फोड़, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी
Wed, 26 Aug 2020 01:25 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 26 Aug 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
doctor meerut
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र हापुड रोड स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर गोली चलने से हड़कंप मच गया। आरोपी ने गोली चलाने के बाद अस्पताल के बाहर खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान दो युवक सीसीटीवी में कैद हो गए।
विज्ञापन
मंगलवार देर रात्रि नौचंदी थाना क्षेत्र हापुड़ रोड स्थित अपेक्स अस्पताल के बाहर बदमाशों ने गोली चलाते हुए अस्पताल के बाहर खड़ी डॉक्टर की कार में तोड़फोड़ कर दी। बदमाशों ने अस्पताल के बाहर दो राउंड गोली चलाने के बाद अस्पताल के बाहर खड़ी डॉक्टर अतिया सना की स्विफ्ट डिजायर कार में पत्थर मार दिया जिससे कार का शीशा टूट गया और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शादी में डांस करने पर युवक से हुआ विवाद, दो साल बाद किया मर्डर, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा आरोपी
विज्ञापन
वहीं डॉ. अतिया का कहना है। कि कुछ दिन पूर्व कुछ पार्टनरों को अस्पताल की पार्टनरसिप से अलग किया है। वह लोग उससे रंजिश रख रहे हैं। उन्होंने ही उसे मारने की नीयत से गोली चलाई थी। अपने मकसद में कामयाब न होने पर आरोपियों ने उसकी कार में तोड़फोड़ कर डाली।
डॉ. अतिया ने बताया कि तीन आरोपियों को पहचान लिया है। बाकी 8-10 अन्य थे। वही अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज में दो युवक गोली चलाते नजर आ रहे है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वही अस्पताल के स्टाफ ने सीसीटीवी फुटेज देने से साफ इंकार कर दिया। वही इंस्पेक्टर नौचंदी आशुतोष सिंह का कहना है कि तहरीर आने पर मामले की जांच करने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/