फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Uttar Pradesh Lockdown Latest News Update Today, DM Anil Dhingra order has the city will have complete lockdown on 14 May

मेरठ: डीएम का आदेश, 14 मई को रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन, शहर में खुलेंगी सिर्फ ये दुकानें

Wed, 13 May 2020 09:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 13 May 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Uttar Pradesh Lockdown Latest News Update Today, DM Anil Dhingra order has the city will have complete lockdown on 14 May
डीएम अनिल ढींगरा - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी की चेन तोड़ने के लिए मेरठ में बृहस्पतिवार को एक दिन का सुपर लॉकडाउन जनता कर्फ्यू की तरह लागू किया जा रहा है। यह निर्णय प्रशासनिक उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया है। हालांकि शुक्रवार को क्या व्यवस्था रहेगी, इसको लेकर शहर में तमाम तरह की चर्चाएं चलती रहीं। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था, उसका पूरे देश ने पूरी तरह से पालन किया था। ठीक उसी तरह से ही बृहस्पतिवार 14 मई को एक दिन का पूर्णतया लॉकडाउन/सुपर लॉकडाउन लागू किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जनता कर्फ्यू की तरह ही सुपर लॉकडाउन का पालन कराया जाएगा। हालांकि जनता कर्फ्यू के बाद ही लॉकडाउन लागू हो गया था। ऐसे में बुधवार को लोगों में चर्चा रही कि शुक्रवार से लॉकडाउन को लेकर क्या नई घोषणा होगी। 
विज्ञापन


केवल यह खुलेंगे सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक
- दवा की दुकानें, दूध की डेयरी, पेट्रोल पंप
- बैंक खुलेंगे लेकिन ग्राहक नहीं जाएंगे, केवल कर्मचारी काम करेंगे

यह बंद रहेगा
- फल, सब्जी और किराने की दुकान से लेकर सभी बाजार
- जागृति विहार अस्थायी सब्जी मंडी शाम सात बजे के बजाय रात 10 बजे से खुलेगी

यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमित ने तोड़ा दम, मेरठ में अब तक 15 लोगों की मौत, कानूनगो समेत मिले आठ नए मरीज, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार से सख्ती से लागू होंगे पास 
जिले में अब पास द्वारा ही निकलने दिया जाएगा। बुधवार से एडीएम सिटी कार्यालय में रंगीन पास बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सरकारी विभागों को उनके कार्यालय की सूची के लिए भी निर्देश दिए गए है। जिससे पास बनाने की प्रक्रिया पूरी की जा सके। सीडीओ ईशा दुहन ने बताया कि शुक्रवार से कलर पास से शहर में आने-जाने की अनुमति दी जाएगी। इसी को देखते हुए भी बृहस्पतिवार को पूर्णतया लॉकडाउन रखने का फैसला लिया गया है। जिससे पास की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुक्रवार से इसे सख्ती से लागृ किया जा सके।

आदेश और बयान में पूर्ण जानकारी नहीं
जिला प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णय का स्वागत है। सभी व्यापारी प्रशासन का सहयोग करें। हालांकि अधिकारियों के निर्णय में मतभेद है। आदेश और बयान में पूर्ण जानकारी नही दी गई है। - अजय गुप्ता, अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ (अरुण वशिष्ठ गुट)
 
कोरोना की चेन तोड़ने के लिए यह कारगर सिद्ध होगा। सभी से अपील है कि वे प्रशासन का सहयोग करें। - नवीन गुप्ता, अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ (नवीन गुट) 

ढांचा तैयार करें
एक दिन का पूर्णतया लॉकडाउन असरदार रहेगा। सभी को इसका पालन करना चाहिए। कोरोना से लड़ने आत्म निर्भर होने के लिए आर्थिक ढांचा मजबूत करना होगा। - जीतू नागपाल/शैंकी वर्मा, जिलाध्यक्ष व प्रमुख मेरठ व्यापार मंडल

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed