फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, Eight people including Kanungo of Tehsil and four soldiers of PAC have been found corona positive in the city

कोरोना संक्रमित ने तोड़ा दम, मेरठ में अब तक 15 लोगों की मौत, कानूनगो समेत मिले 12 नए मरीज, मचा हड़कंप

Thu, 14 May 2020 02:25 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 May 2020 02:25 AM IST
सार

  • मेरठ में बुधवार को कोरोना से 15वीं मौत हो गई।
  • मेरठ में तहसील के कानूनगो समेत 12 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
  • बुधवार को पीएसी के चार जवानों को भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
  • मेरठ में अब कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 274 हो गई।
  • मेरठ में अब तक कोरोना के 76 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 14 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, Eight people including Kanungo of Tehsil and four soldiers of PAC have been found corona positive in the city
मेरठ में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। शहर में बुधवार को एक और मौत हो गई। छठी वाहिनी पीएसी के 4 जवानों, सदर तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो और रोहटा की एक साल की बच्ची समेत 12 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब तक संक्रमितों की संख्या 274 पहुंच गई है, इनमें 15 लोगों की मौत हो चुकी है, 76 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 

विज्ञापन


रुड़की रोड स्थित छठी वाहिनी पीएसी के तीन रंगरूटों समेत चार जवानों और सदर तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो के संक्रमित होने की खबर से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में खलबली मच गई। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि इनके संपर्क वाले लोगों की सूची तैयार की जा रही है। सबको क्वारंटीन कर जांच कराई जाएगी। दो संक्रमित रोहटा के हैं, दोनों आठ मई को पॉजिटिव आए वहां के सब्जी व्यापारी के संपर्क वाले हैं। एक उनकी एक साल की पोती है, दूसरा मेडिकल स्टोर संचालक का पुत्र है। उसने सब्जी व्यापारी को उपचार के समय ग्लूकोज की बोतल लगाई थी। तीन संक्रमित श्यामनगर की पहले संक्रमित आई महिला के परिवार से हैं, एक 46 वर्षीय व्यक्ति बुढ़ाना गेट के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शामली को बड़ी राहत: कोरोना पाॅजिटिव सब इंस्पेक्टर के संपर्क में आए पुलिसकर्मियों सहित 104 की रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मुफ्तीवाड़ा निवासी मतलूब (52 वर्ष) टीबी के मरीज थे। सोमवार को उनकी मौत हो गई थी। बुधवार को आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मतलूब के भाई ने बताया कि 11 मई की सुबह जिला अस्पताल में कोरोना की जांच के लिए सैंपल दिया था। इसके बाद घर ले आए थे, तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसी दिन रात 10 बजे मेडिकल कॉलेज ले गए थे। जहां उनकी मौत हो गई थी। रात में ही शव घर ले आए और सुबह सात बजे छीपी टैंक पर दफीना कर दिया गया था। इस दौरान निर्धारित प्रोटोकाल का पालन नहीं किया गया। सीएमओ ने बताया कि परिवार के लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: आखिरी वक्त पर खुली प्रशासन की आंखें: मेरठ में कल से शुरू होगी कलर कोडिंग प्रणाली, पांच रंग के होंगे पास

शहर से हटाई गई पीएसी एच कंपनी की ड्यूटी

पीएसी के चार जवानों के संक्रमित पाए जाने के बाद छठी वाहिनी पीएसी की एच कंपनी ड्यूटी शहर से हटा ली गई है। कंपनी से संबद्ध 74 जवान नवीन मंडी, लिसाड़ी गेट क्षेत्र समेत हॉटस्पॉट इलाकों में ड्यूटी कर रहे थे। सभी जवानों को छठी वाहिनी में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। संक्रमण का मामला सामने आने के बाद ट्रेनिंग ले रहे रंगरूटों समेत वाहिनी के सभी 550 जवानों की थर्मल स्कैनिंग भी शुरू कर दी गई है। 

रुड़की रोड पर छठी वाहिनी पीएसी में स्थित ट्रेनिंग सेंटर पर 350 रंगरूटों की ट्रेनिंग चल रही है। कोरोना वायरस को लेकर भर्ती बोर्ड मुख्यालय के अलावा शासन से भी सख्त निर्देश हैं कि ट्रेनिंग करने वाले रंगरूटों की ड्यूटी शहर या अन्य इलाकों में न लगाई जाए। पासिंग आउट परेड के बाद ही ड्यूटी ली जा सकती है। बावजूद शहर के ट्रेनिंग सेंटरों में ट्रेनिंग करने वाले पुलिस व पीएसी के रंगरूटों की मदद ड्यूटी में ली गई। बुधवार को जब छठी वाहिनी पीएसी में ट्रेनिंग करने वाले तीन रंगरूटों में संक्रमण की पुष्टि के बाद खलबली मच गई। कहा जा रहा है कि तीनों रंगरूटों ने नवीन मंडी में ड्यूटी करने वाले संक्रमित जवान के साथ आवास शेयर किया था। सवाल यह है कि जब बाहरी व्यक्ति को ट्रेनिंग सेंटर में आने की इजाजत नहीं है तो फिर तीनों ने आवास क्यों शेयर किया?  

इससे पहले मेरठ में मंगलवार को कोरोना के दो नए मरीज मिले थे। इनमें एक मरीज सराय जीना का था। इस परिवार के अब तक चार लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि एक कसेरूखेड़ा का था। यह नई जगह है, गंगानगर में मीनाक्षीपुरम के नजदीक है। वहीं कौशांबी गाजियाबाद की एक कोरोना संक्रमित महिला ने मेडिकल कॉलेज में बेटे को जन्म दिया था। बताया गया कि नवजात का भी टेस्ट होगा।

वहीं गाजियाबाद के एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। प्राचार्य ने इसकी पुष्टि की थी। नन्हे (50 वर्ष) आठ मई से भर्ती थे। बताया गया कि वे फेफड़ों के मरीज थे।

ये पांच नए हॉटस्पॉट बनाए गए थे

मेरठ में कोरोना संक्रमण के लगातार मिल रहे मरीजों के बाद पुलिस प्रशासन की नींद उड़ी हुई है। डीएम अनिल ढींगरा के निर्देश पर प्रशासन ने मंगलवार को तेजगढ़ी समेत पांच नए हॉटस्पॉट बनाए हैं। यहां सभी हॉटस्पॉटों पर दो-दो मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। प्रशासन और पुलिस ने सभी हॉटस्पॉट को सील कर दिया है। अग्रिम आदेश के बिना किसी भी प्रकार का कोई भी आवागमन नहीं हो सकेगा।

हस्तिनापुर क्षेत्र के जलालपुर गांव को पहला हॉटस्पॉट बनाया गया है। गांव बहसूमा को दूसरा हॉटस्पॉट बनाया गया है। दौराला क्षेत्र के पनवाड़ी को तीसरा हॉटस्पॉट बनाया गया है। ब्रह्मपुरी क्षेत्र के भगवतपुरा को चौथा हॉटस्पॉट बनाया गया है। मेडिकल क्षेत्र के तेजगढ़ी को पांचवां हॉटस्पॉट बनाया गया है।

वहीं लक्खीपुरा व श्यामनगर को पूर्व में बने हॉटस्पॉट हुमायूं नगर से जोड़ा गया है। कोतवाली क्षेत्र के सराय जीना व दरियागंज इलाके को पूर्व में बने हॉटस्पॉट शराय बहलीम से जोड़ा गया है। प्रहलादनगर के बचे हुए क्षेत्र को पूर्व में बने हॉटस्पॉट प्रहलाद नगर से जोड़ा गया है। ईश्वर पुरी को शिव शक्ति पुरम सैनी वाला मोहल्ला हॉटस्पॉट से जोड़ा गया है। जागृति विहार के कुछ क्षेत्र को पूर्व में बने हॉटस्पॉट जागृति विहार सेक्टर-7 से जोड़ा गया है। जिलाधिकारी ने आवश्यक वस्तुओं व सामान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। जिले में अब हॉटस्पॉट की संख्या 44 हो गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed