फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, three patient of corona has found in the city at today

Corona Update: मेडिकल में कोरोना मरीज की मौत, मेरठ-बिजनौर में मिले चार नए संक्रमित, बने पांच नए हॉटस्पॉट

Wed, 13 May 2020 01:00 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 13 May 2020 01:00 AM IST
सार

  • मेरठ में मंगलवार को तीन नए कोरोना संक्रमित मिले।
  • जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 263 हो गई।
  • शहर में तेजगढ़ी समेत पांच नए हॉटस्पॉट बनाए गए।
  • अब जिले में हॉटस्पॉट की संख्या 44 हो गई है।

विज्ञापन
Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, three patient of corona has found in the city at today
मेरठ में कोरोना से मौत - फोटो : गूगल

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। जनपद में मंगलवार को कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। अब मरीजों की संख्या 262 हो गई है। इनमें एक मरीज सराय जीना का है। इस परिवार के अब तक चार लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि एक कसेरूखेड़ा का है। यह नई जगह है, गंगानगर में मीनाक्षीपुरम के नजदीक है। वहीं कौशांबी गाजियाबाद की एक कोरोना संक्रमित महिला ने मेडिकल कॉलेज में बेटे को जन्म दिया है। बताया गया कि नवजात का भी टेस्ट होगा।

विज्ञापन


वहीं गाजियाबाद के एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। प्राचार्य ने इसकी पुष्टि की है। नन्हे (50 वर्ष) आठ मई से भर्ती थे। बताया गया कि वे फेफड़ों के मरीज थे। 
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि गाजियाबाद के नन्हे (50) आठ मई से कोविड वार्ड में भर्ती थे। फेफड़ों के मरीज थे। उन्हें बचाने की काफी कोशिश की गई, मगर उनकी बीमारी बढ़ती चली गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके परिजनों को सूचना देकर शव को उनके सुपुर्द कर दिया गया है। इससे पहले मेडिकल कॉलेज में मेरठ के अलावा संभल और बिजनौर के कोरोना पॉजिटिव मरीज की भी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 72 की हो चुकी है अस्पताल से छुट्टी

मेरठ में सुभारती अस्पताल में इलाज करा रहे तीन और मरीजों ने कोरोना को हरा दिया है। इनमें आठ साल की एक बच्ची कहकशा भी शामिल है। वह न्यू इस्लाम नगर की रहने वाली हैं। इसके अलावा इकबाल नगर की रहने वाली 16 वर्षीय सायमा और पूर्वा अहमदनगर की रहने वाली 45 वर्षीय महिला शमीम शामिल हैं। इन तीनों को क्रमश: 18 अप्रैल, 15 अप्रैल और 24 अप्रैल को कोरोना की पुष्टि हुई थी, तभी से इनका इलाज चल रहा था। स्वस्थ होने के बाद इन्हें छुट्टी दे दी गई। शहर में कोरोना से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है।

सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मेरठ में अब तक 72 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। यह सभी पूरी तरह से स्वस्थ है। इन रोगियों को 14 दिन तक क्वारंटीन में ही रहने की सलाह दी गई है। साथ ही नियमित धूप लेने, गुनगुने पानी के गरारे और मास्क लगाने की सलाह दी है।

चांदपुर के मृतक चिकित्सक के परिवार की दो महिलाएं और निकली पॉजिटिव

उधर, बिजनौर जनपद में कोरोना पॉजिटिव मृतक चिकित्सक के परिवार की दो और महिलाएं कोरोना संक्रमित निकली हैं। जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ने इसकी पुष्टि की है। मंगलवार रात आई जांच रिपोर्ट में दो लोगों के कोरोना संक्रमित आने की पुष्टि हुई। बताया जाता है कि दोनों महिलाएं चांदपुर के मृतक चिकित्सक के परिवार से ही हैं। जिले में अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या 42 हो गई है।

तेजगढ़ी समेत पांच नए हॉट स्पॉट बनाए गए

मेरठ में कोरोना संक्रमण के लगातार मिल रहे मरीजों के बाद पुलिस प्रशासन की नींद उड़ी हुई है। डीएम अनिल ढींगरा के निर्देश पर प्रशासन ने तेजगढ़ी समेत पांच नए हॉटस्पॉट बनाए हैं। यहां सभी हॉटस्पॉटों पर दो-दो मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। प्रशासन और पुलिस ने सभी हॉटस्पॉट को सील कर दिया है। अग्रिम आदेश के बिना किसी भी प्रकार का कोई भी आवागमन नहीं हो सकेगा।

हस्तिनापुर क्षेत्र के जलालपुर गांव को पहला हॉटस्पॉट बनाया गया है। गांव बहसूमा को दूसरा हॉटस्पॉट बनाया गया है। दौराला क्षेत्र के पनवाड़ी को तीसरा हॉटस्पॉट बनाया गया है। ब्रह्मपुरी क्षेत्र के भगवतपुरा को चौथा हॉटस्पॉट बनाया गया है। मेडिकल क्षेत्र के तेजगढ़ी को पांचवां हॉट स्पॉट बनाया गया है।

वहीं लक्खीपुरा व श्यामनगर को पूर्व में बने हॉटस्पॉट हुमायूं नगर से जोड़ा गया है। कोतवाली क्षेत्र के सराय जीना व दरियागंज इलाके को पूर्व में बने हॉटस्पॉट शराय बहलीम से जोड़ा गया है। प्रहलादनगर के बचे हुए क्षेत्र को पूर्व में बने हॉटस्पॉट प्रहलाद नगर से जोड़ा गया है। ईश्वर पुरी को शिव शक्ति पुरम सैनी वाला मोहल्ला हॉटस्पॉट से जोड़ा गया है। जागृति विहार के कुछ क्षेत्र को पूर्व में बने हॉटस्पॉट जागृति विहार सेक्टर-7 से जोड़ा गया है। जिलाधिकारी ने आवश्यक वस्तुओं व सामान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। जिले में अब हॉटस्पॉट की संख्या 44 हो गई है।

यह भी पढ़ें: हेड कांस्टेबल में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, अफसरों में मचा हड़कंप, 48 घंटे के लिए चौकी बंद

इससे पहले सोमवार को एक सिपाही, मेडिकल स्टोर संचालक और फल विक्रेता समेत 15 और लोग संक्रमित मिले थे। अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 263 हो गई है, कानपुर में भर्ती मरीज को मिला दिया जाए तो संख्या 264 हो जाएगी। इनमें से 66 लोगों की अस्पताल से छुट्टी और 14 लोगों की मौत हो चुकी है।

सीएमओ डॉक्टर राजकुमार ने बताया था कि मेरठ में किसी सिपाही के संक्रमित होने का पहला मामला सामने आया है। लिसाड़ी गेट थाने का 55 वर्षीय सिपाही पिलोखड़ी पुलिस चौकी की जीप का ड्राइवर है। पांच दिन पहले बुखार आया था। इसके बाद जिला अस्पताल में उसका सैंपल कराया गया था। हस्तिनापुर की मंडी में काम करने वाला जलालपुर जोरा गांव का 30 साल का युवक, सुभारती में क्वारंटीन दिल्ली में फल बेचने वाला बहसूमा का 41 वर्षीय व्यक्ति, दौराला में मेडिकल स्टोर चलाने वाले पनवाड़ी गांव के 38 वर्षीय शख्स में भी संक्रमण की पुष्टि हुई। भगवतपुरा की 20 वर्षीय युवती भी पॉजिटिव आई, वह विमल श्री हॉस्पिटल में एडमिट थी। इनमें छह मरीज लिसाड़ीगेट, ब्रह्मपुरी, श्याम नगर, जागृति विहार आदि के भी शामिल हैं। 

इसके अलावा शास्त्री नगर एच ब्लॉक के कारोबारी की दुकान पर कार्य करने वाला लखीपुरा का 38 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव थी। रशीद नगर का 22 वर्षीय युवक और 41 साल का व्यक्ति भी संक्रमित मिला था। दोनों वहां पहले संक्रमित मिली युवती के परिवार से हैं। इनके अलावा मेडिकल कॉलेज में भर्ती तेजगढ़ी निवासी 60 वर्षीय वृद्धा में भी संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed