फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, Corona infection confirmed in head constable

हेड कांस्टेबल में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, अफसरों में मचा हड़कंप, 48 घंटे के लिए चौकी बंद

Mon, 11 May 2020 11:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 11 May 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, Corona infection confirmed in head constable
मेरठ में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में लिसाड़ी गेट थाने की पिलोखड़ी पुलिस चौकी के जीप के ड्राइवर हेड कांस्टेबल के कोरोना संक्रमित मिलने पर चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। सैनिटाइज कराकर 48 घंटे के लिए चौकी बंद कर दी गई है। 

विज्ञापन


सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि चौकी से सटकर एक मंदिर और आठ-दस घर हैं, जहां कुछ लोग रहते हैं। उन्हीं में से एक युवक पांच दिन पहले संक्रमित पाया गया था। गाजियाबाद निवासी 54 वर्षीय हेड कांस्टेबल उसके साथ अक्सर खाना खाते थे। बुखार आने पर एहतियान जांच कराई गई थी। संक्रमित हेड कांस्टेबल पिलोखड़ी पुलिस चौकी के आवास में अकेला रहता था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थाने पर पहुंचकर उसे आइसोलेट कर दिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में आज मिले कोरोना के 15 नए मरीज, 260 हुई मरीजों की संख्या, अब तक 14 लोगों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी अजय शर्मा समेत पांच पुलिसकर्मियों को मुलायम सिंह मेडिकल कॉलेज खरखौदा में क्वारंटीन कर दिया गया है। रात में ही सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। चौकी क्षेत्र में अब पुलिस की ड्यूटी लिसाड़ी गेट थाने से लगाई जाएंगी। 

फिर से कराई जाएगी चौकी इंचार्ज की जांच
इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट प्रशांत कपिल के अनुसार पिलोखड़ी चौकी इंचार्ज अजय शर्मा की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। चौकी के ड्राइवर में संक्रमण की पुष्टि के बाद चौकी इंचार्ज की दोबारा फिर जांच कराई जाएगी। संक्रमित आए हेड कांस्टेबल का लिसाड़ीगेट थाने से कोई ताल्लुक नहीं था। इसलिए थाने के स्टाफ पर कोई असर नहीं पड़ेगा। फिर भी एहतियातन मंगलवार को वह खुद भी टेस्ट कराएंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed