फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, Three new corona positive cases has been found in Meerut city at today

मेरठ में तीन और मिले कोरोना संक्रमित, 199 हुई मरीजों की संख्या, अब तक इतने हुए ठीक

Fri, 08 May 2020 04:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 08 May 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, Three new corona positive cases has been found in Meerut city at today
मेरठ में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में शुक्रवार को कोरोना के तीन और नए मरीज मिले हैं। अब जनपद में संक्रमित मरीजों की संख्या 199 हो गई है। इनमें एक इस्लामाबाद, एक माधवपुरम और एक साकेत का है। साकेत के मरीज की शुक्रवार को कंकरखेड़ा के कैलाशी अस्पताल में मौत हो गई। निजी लैब से इन तीनों की रिपोर्ट आई है।

विज्ञापन


वहीं इससे पहले मेरठ में बृहस्पतिवार को 10 नए मामले सामने आए थे। कुल संक्रमितों की संख्या 196 हो गई थी, जो अब बढ़कर 199 हो गई है। इनमें नौ लोगों की मृत्यु हो चुकी, 56 स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाजपा नेता के बाद एक और मरीज ने तोड़ा दम, मचा हड़कंप, मेरठ में अब तक कोरोना से 11 लोगों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मिले नए संक्रमितों में साबुन गोदाम के भाजपा नेता की मां भी हैं। महानगर अध्यक्ष के करीबी भाजपा नेता के परिवार से अब तक चार लोग संक्रमित हो चुके हैं, पिता और बेटे की मृत्यु हो चुकी है। 

बता दें कि संक्रमण से मौत के शिकार हुए रविंद्रपुरी के सब्जी व्यापारी की पत्नी, रजबन की कोरोना संक्रमित 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला का बेटा भी कोरोना पॉजिटिव आया है। जो जीआईसी स्कूल में कृषि कार्य करता है। मेडिकल में क्वारंटीन है। इसके पत्नी, बेटे और बेटी को भी क्वारंटीन किया गया है। चार संक्रमित जैदी फार्म के हैं, इस परिवार के अब तक 13 लोग संक्रमित हो चुके हैं। गोली लगने के बाद परिवार के युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। यह एक अलग चेन बन गई है। एक संक्रमित पूर्वा अब्दुल वली का और एक शाहपीर गेट का है। यह सभी पुराने संक्रमितों के संपर्क वाले हैं। इसके अलावा पल्हेड़ा 62 वर्षीय एक बुजुर्ग भी संक्रमित मिले हैं, वह मधुमेह के मरीज हैं। बृहस्पतिवार को मेरठ के 250 सैंपल की जांच हुई थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed