भाजपा नेता के बाद एक और मरीज ने तोड़ा दम, मचा हड़कंप, मेरठ में अब तक कोरोना से 11 लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। शहर में शुक्रवार को भाजपा नेता के बाद एक और मरीज ने दम तोड़ दिया है। एक ही दिन में दो लोगों की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। मेरठ में अब तक कोरोना से 11 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा मेरठ में आज एक और व्यक्ति की मौत हुई। वह आनंद गुप्ता कॉलोनी का निवासी है। अभी उसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पिछले चार दिन के भीतर जहां कोरोना के 70 से ज्यादा नए केस सामने आ चुके हैं, वहीं चार संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।
बता दें कि भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के सीएसओ विभांशु वशिष्ठ (25) निवासी साबुन गोदाम की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के करीबी और महानगर कार्यकारिणी सदस्य विभांशु वशिष्ठ के दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती थे। वह कोरोना पॉजिटिव थे, इसके अलावा उनकी आंतों में भी बीमारी थी। दो दिन पहले उन्हें दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। विभांशु के पिता की भी कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है।
वहीं कंकरखेड़ा के कैलाशी अस्पताल में भर्ती मरीज की मौत हो गई है। उसकी मौत के बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साकेत के रहने वाले पुलकित बंसल का कैलाशी अस्पताल में लीवर का इलाज चल रहा था। सीएमओ ने इसकी पुष्टि की है।
सीएमओ डॉ. राजकुमार का कहना है कि अभी सफदरजंग से मेल नहीं आया है। वे मेल के जरिए इसकी जानकारी देंगे। हालांकि भाजपा महानगर अध्यक्ष ने उन्हें जानकारी दी है कि विभांशु की मौत हो गई है। आधिकारिक मेल का इंतजार है।
इससे पहले मेरठ में बुधवार को भी एक संक्रमित की मौत हुई, जबकि एक तीस वर्षीय व्यक्ति मंगलवार को कोरोना से जिंदगी की जंग हार गया। चिंता का विषय यह है कि इस युवक की मौत के बाद उसकी रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई थी।
सदर बाजार के रविंद्रपुरी निवासी कोरोना रोगी 54 वर्षीय राजेश, चार मई 2020 को शाम छह बजे मेडिकल अस्पताल में भर्ती हुए थे। उन्हें खांसी और बुखार के साथ सांस फूलने की मुख्य शिकायत थीं।
यह भी पढ़ें: मेरठ में भाजपा नेता की मां समेत मिले 10 नए संक्रमित, अब तक इतने हुए ठीक
सीएमओ ने बताया कि मरीज के रक्तचाप में अचानक गिरावट आ गई थी। वेंटिलेटर पर लिया गया, लेकिन रोगी की हालत में सुधार नहीं हुआ और उनकी मौत हो गई। इससे पहले बिजनौर निवासी चिकित्सक की मेडिकल में मौत हो गई थी। चांदपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी डाॅ. अभय अग्रवाल कुछ दिनों पूर्व कोरोना वायरस की चपेट में आ गए।
कुछ दिनों से तबीयत खराब होने के कारण क्लीनिक पर भी नहीं जा रहे थे। 25 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने पर सीएचसी स्याऊ के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया था।
चिकित्सक की पत्नी को भी मेरठ में भर्ती किया गया। दो-तीन दिन बाद चिकित्सक की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। दो दिन बाद ही उनकी पत्नी की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। वहीं मेरठ मेडिकल में भर्ती चिकित्सक की सोमवार को मौत हो गई थी।
सोमवार देर रात तीस वर्षीय युवक ने दम तोड़ा
चिकित्सक की मौत की खबर के बाद सूचना मिली की सोमवार देर रात एक और युवक की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। मृतक ब्रह्मपुरी इलाके का 30 वर्षीय युवक था। वह मेडिकल की इमरजेंसी में भर्ती था।
मेडिकल के प्राचार्य डाॅ. आरसी गुप्ता ने बताया कि सोमवार देर रात हालत बिगड़ने पर युवक की मौत हो गई। जिसके बाद मंगलवार दोपहर को उसकी सैंपल जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग मृतक के परिजनों के सैंपल जांच के लिए भेजने की तैयारी में जुट गया है। वहीं उससे मिलने- जुलने वालों के भी सैंपल जांच को भेजे गए हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/