{"_id":"5ef4904caab0cc716c366ec1","slug":"meerut-uttar-pradesh-coronavirus-news-in-hindi-ten-new-corona-positive-have-been-found-in-the-city-at-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के एक गांव में मिले कोरोना के 10 नए संक्रमित मरीज, जनपद में 845 पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के एक गांव में मिले कोरोना के 10 नए संक्रमित मरीज, जनपद में 845 पहुंचा आंकड़ा
Thu, 25 Jun 2020 05:23 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 25 Jun 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में बृहस्पतिवार को कोरोना के 10 नए मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने पुष्टि की है। मेरठ में अब तक 845 लोगों को संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
बता दें कि बृहस्पतिवार वार मिले सभी संक्रमित मरीज सिवाया गांव के रहने वाले हैं। सिवाया गांव निवासी कारपेंटर की पूर्व में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। ये सभी संक्रमित मरीज कारपेंटर के परिवार से ही बताए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं इससे पहले बुधवार को मेरठ में कोरोना संक्रमण से कांग्रेस नेता समेत तीन और लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, पश्चिमी यूपी के छह जिलों में 53 नए संक्रमित मरीज मिले थे। मेरठ जनपद में अब तक 845 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 64 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि 80 वर्षीय सरधना की मढियाई निवासी को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार रात उनकी मौत हो गई। मौत के बाद आई रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई। मेडिकल कॉलेज में भर्ती रोहटा निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति व बागपत के बड़ौत निवासी 60 वर्षीय ने भी बुधवार को दम तोड़ दिया।
वहीं बुधवार को मेरठ में मिले 18 नए संक्रमितों में सुभारती की महिला डॉक्टर, एसएसपी ऑफिस का एएसआई, जानी थाने का सिपाही और नगर निगम कर्मचारी भी है। इनके अलावा जागृति विहार निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर, शास्त्रीनगर निवासी वृद्ध और मवाना के एक परिवार के तीन लोग पॉजिटिव हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/