{"_id":"5ec696518ebc3e85b54f7dc5","slug":"meerut-uttar-pradesh-coronavirus-news-in-hindi-nine-new-corona-positive-cases-has-been-found-in-the-city-at-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: बिगड़ रहे मेरठ के हालात, आज फिर मिले नौ नए मरीज, 358 हुई संक्रमितों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर: बिगड़ रहे मेरठ के हालात, आज फिर मिले नौ नए मरीज, 358 हुई संक्रमितों की संख्या
Fri, 22 May 2020 01:05 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 22 May 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
मेरठ में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना का कहर हर रोज बढ़ता ही जा रहा है। शहर में बृहस्पतिवार को कोरोना के नौ नए मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने पुष्टि की है। अब जनपद में मरीजों की कुल संख्या 358 हो गई है। इनमें 180 से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 21 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉक्टर राजकुमार ने बताया कि नए मरीजों में वैशाली कॉलोनी के डॉक्टर के परिवार के अलावा महावीरनगर की 23 साल की महिला है, जो 16 मई को संक्रमित निकले सिपाही के परिवार से है। यह सिपाही एसपी सिटी के एस्कॉर्ट में भी चलता था। 70 साल के बुजुर्ग और 34 साल की महिला खैर नगर के रहने वाले हैं। यह दोनों 18 मई को पॉजिटिव आई 66 वर्षीय महिला के परिवार से हैं। आनंदपुरी रेलवे रोड के 30 वर्षीय युवक, खैरनगर की 32 वर्षीय महिला, बुनकर नगर इस्लामाबाद के 32 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कोरोना संकट: यूपी में आगरा के बाद मेरठ दूसरे स्थान पर, स्वास्थ्य विभाग का खुलासा, 15 दिन में तेजी से बिगड़े हालात
विज्ञापन
बताया गया कि छह की पुष्टि निजी लैब से हुई और तीन की पुष्टि मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब से। डॉक्टर के बेटे पहले एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाते थे, लेकिन अब वह ट्यूशन पढ़ाते हैं। मेरठ में अब तक संक्रमितों की संख्या 358 हो गई है, इनमें 182 कोरोना को मात दे चुके हैं, 21 की मौत हो चुकी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/