फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, new eight corona positive cases has found in the city at today

मेरठ में आज मिले कोरोना के 15 नए मरीज, 260 हुई मरीजों की संख्या, अब तक 14 लोगों की मौत

Tue, 12 May 2020 02:23 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 12 May 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, new eight corona positive cases has found in the city at today
मेरठ में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता जा रहा है। सोमवार को एक सिपाही, मेडिकल स्टोर संचालक और फल विक्रेता समेत 15 और लोग संक्रमित मिले हैं। अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 260 हो गई है, कानपुर में भर्ती मरीज को मिला दिया जाए तो संख्या 261 हो जाएगी। इनमें से 66 लोगों की अस्पताल से छुट्टी और 14 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉक्टर राजकुमार ने बताया कि मेरठ में किसी सिपाही के संक्रमित होने का पहला मामला सामने आया है। लिसाड़ी गेट थाने का 55 वर्षीय सिपाही पिलोखड़ी पुलिस चौकी की जीप का ड्राइवर है। पांच दिन पहले बुखार आया था। इसके बाद जिला अस्पताल में उसका सैंपल कराया गया था। हस्तिनापुर की मंडी में काम करने वाला जलालपुर जोरा गांव का 30 साल का युवक, सुभारती में क्वारंटीन दिल्ली में फल बेचने वाला बहसूमा का 41 वर्षीय व्यक्ति, दौराला में मेडिकल स्टोर चलाने वाले पनवाड़ी गांव के 38 वर्षीय शख्स में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। भगवतपुरा की 20 वर्षीय युवती भी पॉजिटिव आई है, वह विमल श्री हॉस्पिटल में एडमिट थी। इनमें छह मरीज लिसाड़ीगेट, ब्रह्मपुरी, श्याम नगर, जागृति विहार आदि के भी शामिल हैं 
विज्ञापन


अस्पताल के संबंधित वार्ड को सैनिटाइज कराया जाएगा। इलाज करने वाले चिकित्सकीय स्टाफ को क्वारंटीन किया जाएगा। शास्त्री नगर एच ब्लॉक के कारोबारी की दुकान पर कार्य करने वाला लखीपुरा का 38 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। रशीद नगर का 22 वर्षीय युवक और 41 साल का व्यक्ति भी संक्रमित हैं। दोनों वहां पहले संक्रमित मिली युवती के परिवार से हैं। इनके अलावा मेडिकल कॉलेज में भर्ती तेजगढ़ी निवासी 60 वर्षीय वृद्धा में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में कोरोना से अब तक 14 मौत, जिंदगी की जंग हारा एक और संक्रमित तो दूसरे को रिपोर्ट पाॅजिटिव आते ही आया हार्ट अटैक

वहीं इससे पहले रविवार को जिले में कोरोना के 18 नए मरीज मिले थे। रविवार को आए सैंपलों की जांच रिपोर्ट के अनुसार ये सभी संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले थे। इनमें तीन अन्य जिलों के हैं।

मेडिकल के प्राचार्य डाॅ. आरसी गुप्ता के अनुसार, रविवार को पाॅजिटिव मिले मरीजों में पांच रविंद्रपुरी के रहने वाले हैं, जबकि नौ मरीज शाहपीर गेट के रहने वाले हैं, जबकि तीन अन्य जिलों के हैं। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 14 मौतें हो चुकी हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed