फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Coronavirus Update Meerut news: More than twelve death in Meerut From Covid-19

मेरठ में कोरोना से अब तक 14 मौत, जिंदगी की जंग हारा एक और संक्रमित तो दूसरे को रिपोर्ट पाॅजिटिव आते ही आया हार्ट अटैक

Sun, 10 May 2020 03:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 10 May 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Update Meerut news: More than twelve death in Meerut From Covid-19
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। एक तरफ मरीज लगातार बढ़ रहे हैं वहीं दूसरी और संक्रमण से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ मरीज लगातार बढ़ रहे हैं वहीं दूसरी और संक्रमण से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

विज्ञापन


रविवार को मेडिकल के कोविड अस्पताल में भर्ती एक और मरीज जिंदगी की जंग हार गया तो वहीं वहीं पिछले एक सप्ताह में दिन में सात से ज्यादा मौतों का ये आंकड़ा चैंकाने वाला है। आगे विस्तार से जानें शहर में अब तक कितने लोगों की जिंदगी लील चुका है कोरोना :-
विज्ञापन


मेरठ में रविवार को टीपीनगर निवासी कोरोना संक्रमित की मौत की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। इससे पहले शनिवार को दो मौत एक साथ हुईं। इनमें एक मसाला कारोबारी और दूसरे शहर विधायक रफीक अंसारी के फूफा थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुखार होने पर शुक्रवार को घर से ही उनका सैंपल लेकर निजी लैब में जांच कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट शनिवार शाम करीब 4रू30 बजे आई जो कोरोना पॉजिटिव थी। जैसे ही उन्हें यह जानकारी हुई और पता चला कि स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें लेने आ रही है तो उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मृत्यु हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें भर्ती कराने के लिए एंबुलेंस से लेने उनके घर जाती, इससे पहले ही उनकी मौत की सूचना आ गई।

शुक्रवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के सीएसओ विभांशु वशिष्ठ (25) निवासी साबुन गोदाम की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के करीबी और महानगर कार्यकारिणी सदस्य विभांशु वशिष्ठ के दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती थे। वह कोरोना पॉजिटिव थे, इसके अलावा उनकी आंतों में भी बीमारी थी। दो दिन पहले उन्हें दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। विभांशु के पिता की भी कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है।

वहीं कंकरखेड़ा के कैलाशी अस्पताल में भर्ती मरीज की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साकेत के रहने वाले पुलकित बंसल का कैलाशी अस्पताल में लीवर का इलाज चल रहा था। सीएमओ ने इसकी पुष्टि की।

इससे पहले मेरठ में बुधवार को भी एक संक्रमित की मौत हुई, जबकि एक तीस वर्षीय व्यक्ति मंगलवार को कोरोना से जिंदगी की जंग हार गया। चिंता का विषय यह है कि इस युवक की मौत के बाद उसकी रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई थी।

सदर बाजार के रविंद्रपुरी निवासी कोरोना रोगी 54 वर्षीय राजेश, चार मई 2020 को शाम छह बजे मेडिकल अस्पताल में भर्ती हुए थे। उन्हें खांसी और बुखार के साथ सांस फूलने की मुख्य शिकायत थीं। सीएमओ ने बताया कि मरीज के रक्तचाप में अचानक गिरावट आ गई।

वेंटिलेटर पर लिया गया, लेकिन रोगी की हालत में सुधार नहीं हुआ और उनकी मौत हो गई। इससे पहले बिजनौर निवासी चिकित्सक की मेडिकल में मौत हो गई थी। चांदपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी डाॅ. अभय अग्रवाल कुछ दिनों पूर्व कोरोना वायरस की चपेट में आ गए।


कुछ दिनों से तबीयत खराब होने के कारण क्लीनिक पर भी नहीं जा रहे थे। 25 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने पर सीएचसी स्याऊ के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया था।

 चिकित्सक की मौत की खबर के बाद सूचना मिली की सोमवार देर रात एक और युवक की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। मृतक ब्रह्मपुरी इलाके का 30 वर्षीय युवक था। वह मेडिकल की इमरजेंसी में भर्ती था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed