फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, fifteen cases of corona has been found in Meerut Baghpat and Saharanpur

पश्चिमी यूपी में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, मेरठ में 1000 के पार पहुंची मरीजों की संख्या, आज मिले 34 नए केस

Tue, 30 Jun 2020 05:33 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 30 Jun 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, fifteen cases of corona has been found in Meerut Baghpat and Saharanpur
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

पश्चिमी यूपी में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को मेरठ में नगर पालिका के चार कर्मचारियों समेत कुल 27 नए मरीज मिले हैं। सहारनपुर में छह और बागपत जनपद में पांच कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

विज्ञापन


कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को कोरोना संक्रमण से दो मरीजों की मौत हो गई जबकि संक्रमण के 27 नए मामले सामने आए हैं। मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 अस्पताल में (71) निवासी सोमदत्त विहार मेरठ और (73) निवासी इंदरोरी बुलंदशहर की मौत हो गई।
विज्ञापन


एक को 29 जून तो दूसरे को  20 जून को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों को कोरोना संक्रमण के साथ पुरानी गंभीर बीमारी होना बताया गया। वहीं, नए संक्रमित मरीजों में मवाना नगर पालिका के चार कर्मचारी भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना से दो की मौत, 34 नए मरीज मिले 
कोरोना से दो की मौत, 34 नए मरीज मिले  मेडिकल कॉलेज की स्टाफ नर्स, चार बैंक कर्मी, चार मवाना नगरपालिका के कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव, तीन और चार साल की दो बच्चियां भी 1001 हुई संख्या, 70 की हुई मौत  मेरठ।

नए मरीजों में मेडिकल कॉलेज की स्टाफ नर्स, कॉपरेटिव बैंक के कर्मचारी समेत समेत 4 बैंक कर्मचारी और मवाना के चार नगर पालिका कर्मचारी शामिल हैं। इनमें तीन और चार साल की दो बच्चियां भी हैं। इनमें 15 महिलाएं हैं और 19 पुरुष वर्ग से हैं। आठ नए केस हैं बाकी पुराने मरीज के संपर्कवाले हैं।

सीएमओ में बताया कि मेरठ में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1001 हो गई है। कोरोना संक्रमितों की मौत का संख्या 70 है। 50 लोगो के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया है, ऐसे लोगों की संख्या पहुची 675 हो गई है।  वहीं, कोरोना संक्रमित एक्टिव केस 256 हैं। ---- मेडिकल में 129 की हो चुकी मौत   लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 अस्पताल में अब तक कोविड-19 पॉजिटिव रोग से मरने वाले की संख्या 129 हो गई है। नोडल अधिकारी डॉ टीवीएस आर्य ने इसकी पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: महिलाओं ने नेताजी को जड़े दनादन थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल, ये है पूरा मामला

वहीं सहारनपुर जनपद में मंगलवार को छह कोरोना पॉजिटिव और मिले हैं। यह सभी संक्रमित पूर्व में पॉजिटिव मिले मरीज के संपर्क वाले हैं। बताया गया कि ये सभी देवबंद क्षेत्र के रहने वाले हैं।

उधर, बागपत जिले में मंगलवार को पांच कोरोना संक्रमित मिले हैं। खेकड़ा के फिरोजपुर और बागपली के बली गांव में संक्रमण के मामले मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 270 पर पहुंच गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed