फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, 49 new cases of corona have been found in the city at today

मेरठ में स्थिति और भयावह, आज मिले कोरोना के 45 नए संक्रमित मरीज, एक की मौत, मचा हड़कंप

Fri, 26 Jun 2020 06:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 26 Jun 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, 49 new cases of corona have been found in the city at today
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना संक्रमण की स्थिति और भयावह होती जा रही है। शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 45 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने पुष्टि की है। एक दिन में अब तक जिले में सबसे अधिक मरीज मिले हैं। इससे पहले कोरोना के सबसे अधिक जिले में 40 मरीज मिले थे। 

विज्ञापन


बताया गया कि शुक्रवार को जो मरीज मिले हैं, उनमें एक ही परिवार से जुड़े हुए 20 सदस्य हैं। इससे पहले बृहस्पतिवार को भी एक ही परिवार से दस सदस्य संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: देवबंद: दारुल उलूम में अतिथियों का प्रवेश वर्जित, कोरोना के चलते लिया गया फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इससे पहले बृहस्पतिवार को कोरोना के 39 नए मरीज मिले थे। मुंडाली के बढ़ला गांव निवासी 85 वर्षीय व्यक्ति की मेडिकल में बृहस्पतिवार को मौत हो गई थी। सीएमओ डॉ राजकुमार ने बताया था कि 39 नए संक्रमितों में सिवाया गांव के एक ही परिवार के 10 सदस्य हैं।

इनके अलावा आरजी डिग्री कॉलेज की महिला प्रोफेसर, एक मेडिकल स्टोर संचालक, जानी थाने का होमगार्ड और भैसाली बस अड्डे के पास रहने वाले बिजनेसमैन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed