फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, 33 peoples died from corona virus in the city till date

मेरठ में अब तक कोरोना से 33 लोगों की मौत, नहीं थम रहा कहर, कल मिले थे आठ नए संक्रमित मरीज

Sat, 06 Jun 2020 11:45 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 06 Jun 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, 33 peoples died from corona virus in the city till date
मेरठ में कोरोना से 33वीं मौत - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस का प्रसार फिलहाल थमता हुआ नहीं दिख रहा है। मेरठ में शुक्रवार को 33वीं मौत हो गई और आठ नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि ढिबाईनगर निवासी शख्स (45 वर्ष) की रिपोर्ट गुरुवार को पॉजीटिव आई थी। शुक्रवार देर रात मेडिकल में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


सुभारती अस्पताल के 34 वर्षीय स्टाफ, मोहकमपुर के 35 वर्षीय युवक, सुशांत सिटी के 44 वर्षीय व्यक्ति, परीक्षितगढ़ की 27 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिसौली का 17 वर्षीय किशोर भी संक्रमित मिला है। वह हाल ही में सूरत से आया था। अस्थाई जेल में बंद मवाना के सीना गांव निवासी युवक व ट्रांसपोर्टनगर निवासी युवक भी संक्रमित मिले हैं। अब तक 489 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 344 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, 33 की मौत हो चुकी है। 112 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बीकॉम पास युवती को प्रेम जाल में फंसाया, फिर धोखा... बेरहम शाकिब ने किए थे शरीर के दो टुकड़े, खौफनाक है कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के जिलों में 14 पॉजिटिव मिले 
कोरोना संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में बिजनौर में आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। मुजफ्फरनगर में चार पॉजिटिव मिले हैं, जो कवाल गांव में आए प्रवासी श्रमिकों के परिजन हैं। वहीं, किडनी में दिक्कत के कारण एम्स ऋषिकेश में भर्ती मुजफ्फरनगर के गांव रथेड़ी निवासी संक्रमित महिला की तीन जून को मौत हो गई, जबकि सांस लेने में तकलीफ के कारण एम्स ऋषिकेश में भर्ती मुजफ्फरनगर शहर के मिमलाना रोड निवासी युवक की मौत चार जून को हुई, वह भी संक्रमित निकला था। 

उधर, सहारनपुर में दो प्रवासी श्रमिक कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें एक मुंबई से तो, दूसरा देहरादून से अपने घर लौटा था। वहीं, सहारनपुर शहर के खाताखेड़ी निवासी कोरोना संक्रमित महिला की चंडीगढ़ में मौत हो गई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed