फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Used to sell pistols by sending photos on WhatsApp, take payment online, know how police caught

Meerut: व्हॉट्सएप पर फोटो भेजकर बेचते थे पिस्टल, ऑनलाइन लेते थे भुगतान, जानें पुलिस ने कैसे पकड़े दो तस्कर

Wed, 30 Apr 2025 10:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 30 Apr 2025 10:29 PM IST
सार

पुलिस ने आदित्य निवासी कंकरखेड़ा व सावेज निवासी लिसाड़ी गेट को पकड़ा है। इनसे पांच पिस्टल, चार कारतूस व एक बाइक बरामद की है। मुख्य आरोपी मुजफ्फरनगर निवासी छोटू फरार है।

विज्ञापन
Meerut: Used to sell pistols by sending photos on WhatsApp, take payment online, know how police caught
गिरफ्तार हथियार तस्कर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरूरपुर थाना पुलिस व स्वाट टीम ने बुधवार को व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर ऑन डिमांड पिस्टल तस्करी करने वाले दो तस्कर आदित्य निवासी शिवलोकपुरी कंकरखेड़ा व सावेज उर्फ शेरा निवासी अहमदनगर लिसाड़ी गेट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच .32 बोर की पिस्टल, चार कारतूस व एक बाइक बरामद की। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस मुख्यारोपी मुजफ्फरनगर निवासी छोटू की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

 

Meerut: Used to sell pistols by sending photos on WhatsApp, take payment online, know how police caught
बरामद हथियार। - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि सरूरपुर क्षेत्र में दो आरोपी ऑन डिमांड अवैध पिस्टल की तस्करी कर रहे हैं। बुधवार को सरूरपुर पुलिस व स्वाट टीम चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने पल्सर बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर दोनों आरोपी मौके से भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह मुजफ्फरनगर निवासी छोटू के कहने पर सरूरपुर में पुलिया के पास एक युवक को हथियार देने जा रहे थे। वह सोशल मीडिया के जरिये हथियार खरीदारों को तलाशते हैं। व्हाट्सएप के जरिए पिस्टल के फोटो सेंड करते हैं और फिर जिस पिस्टल की डिमांड होती है, व्हाट्सएप पर ही उसकी कीमत बताकर तस्करी करते हैं। आरोपी ऑनलाइन भुगतान लेने के बाद खरीदार के बताये स्थान पर पिस्टल पहुंचा देते हैं।
 
विज्ञापन

जेल से छूटकर तस्करी में लिप्त हुआ सावेज
पुलिस के अनुसार आदित्य पर छह व सावेज उर्फ शेरा पर चार मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी सावेज हत्या के मामले में आठ साल पूर्व जेल गया था। कुछ दिन पूर्व ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। एसपी देहात का कहना है कि आरोपी के साथ जुड़े अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
 

30 हजार में पिस्टल खरीदकर 50 हजार में बेचते हैं
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह मुजफ्फरनगर के छोटू से तीस हजार में पिस्टल खरीदते हैं। इसके बाद 50 हजार रुपये में बेचकर मुनाफा कमाते थे। आरोपी आदित्य ने बताया कि तस्करी की कमाई से अपने शौक पूरे करता है। आरोपी आदित्य कंकरखेड़ा में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी कर चुका है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed