फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Urdu-Persian book and a chip found at accused afsar home,hiding secrets of terrorism

ISIS के निशाने पर कौन? उर्दू-फारसी में लिखी किताब में आतंक के राज, चिप में छिपा संदिग्ध डाटा

Wed, 16 Jan 2019 05:07 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 16 Jan 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
Meerut: Urdu-Persian book and a chip found at accused afsar home,hiding secrets of terrorism
एनआईए का छापा - फोटो : अमर उजाला

आईएस से जुड़े संदिग्ध लोग रिमांड पर आतंक के राज खोल रहे है। सुरक्षा एजेंसियों ने संदिग्ध अफसार की निशानदेही पर शहजाद से उर्दू और फारसी में लिखी किताब बरामद की है। जिसमें आतंकियों की अगली रणनीति के बारे में लिखा होना बताया गया है। 

विज्ञापन


आतंकी इनपुट मिलने पर एनआईए ने मेरठ, हापुड़, अमरोहा में छापेमारी की। मेरठ से नईम और अफसार की गिरफ्तारी की। दोनों को एनआईए ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की। जिसमें नईम निवासी राधना किठौर ने अवैध हथियार सप्लायरों की पोल खोली। वहीं, अफसार निवासी जिसोरा मुंडाली ने आईएस से जुड़ी प्लानिंग के बारे में बताया। 

विज्ञापन

दोनों को रिमांड पर लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने काफी जानकारियां जुटा लीं। बताया गया कि अफसार की निशानदेही पर सुरक्षा एजेंसियों ने हापुड़ के धौलाना गांव निवासी शहजाद के घर से एक किताब बरामद की। जोकि उर्दू और फारसी भाषा में लिखी है। बताया कि इस किताब में कई महत्वपूर्ण जानकारी आईएस से जुड़ी हुई है। जिसकी जांच पड़ताल करने में एनआईए और एटीएस जुटी है। शहजाद को एनआईए ने छोड़ दिया है, क्योंकि अभी तक उसके खिलाफ सुबूत नहीं मिला है। 

एक चिप भी मिली
बताया गया कि अफसार ने किताब के साथ एक मोबाइल की चिप भी शहजाद को दी थी। उस चिप में भी कई संदिग्ध चीजें हैं, जोकि आईएस से जुड़ी होनी बताई गई। सुरक्षा एजेंसियों के अलावा भी कई एक्सपर्ट इस चिप की जांच कर रहे हैं। 

व्हाट्सएप कॉल करते थे 
सुरक्षा एजेंसियों की जांच में स्पष्ट हुआ कि पकडे़ गए संदिग्ध लोग व्हाट्सएप कॉल करते थे। आपस में कई कॉलों का एनआईए ने मिलान किया है। एक के बाद एक इन संदिग्ध लोगों की पोल खोली जा रही है। आईएस से उनका कनेक्शन कैसे हुआ, इसकी कई जानकारी पुलिस ने जुटा ली है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed