गोकशी के शक में ताबड़तोड़ छापेमारी, पुलिस ने मौके से दबोचे 5 आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में लिसाड़ी गेट पुलिस ने गुरुवार तड़के एक मकान पर छापा मारकर गोकशी होने से बचा ली। मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि आरोपी मकान मालिक फरार हो गया। पुलिस ने गोवंश को सुपुर्दगी में लिया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट रघुराज सिंह के अनुसार बुधवार शाम सूचना मिली थी कि हरि के पुल के समीप एक मकान में कुछ लोग गोकशी की योजना बना रहे हैं। इसके लिए मकान में गोवंश को लाकर बांधा गया है। आधी रात को गोकशी होगी। इस सूचना पर योजना बनाते हुए हरि के पुल के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया। पुलिस बल गुरुवार तड़के पांच बजे तक बताए गए स्थान पर तैनात रहा। लेकिन उस मकान का पता नहीं चला, जहां गोकशी होने की बात बताई गई थी।
इंस्पेक्टर के अनुसार इसी बीच दिन निकलने से कुछ देर पहले ही पुलिस ने एक मकान से गोवंश के रंभाने की आवाज सुनी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मकान की तलाश में जुट गई। आनन-फानन में पुलिस ने मकान को ढूंढ लिया और दरवाजा तोड़ते हुए अंदर प्रवेश कर गई। अंदर का नजारा चौंकाने वाला था। करीब आधा दर्जन लोग गोकशी की तैयारी कर रहे थे। पुलिस को देखते ही उनमें भगदड़ मच गई। पुलिस पर फायर भी किया गया। किसी तरह घेराबंदी करते हुए पुलिस ने मकान से भागने का प्रयास कर रहे पांच लोगों को दबोच लिया। उनके कब्जे से गोकशी में प्रयुक्त होने वाला सामान भी कब्जे में लिया। गोवंश को मुक्त कराकर थाने लाया गया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम जुम्मा व सरताज निवासी घोसीपुर थाना खरखौदा, इरशाद व शाह आलम निवासी आशियाना कालोनी और आफताब निवासी अहमदनगर बताए। जबकि फरार मकान मालिक की पहचान उन्होंने फिरोज के रूप में की।
काफी समय से की जा रही थी गोकशी
क्षेत्र में गोकशी विफल होने की सूचना आग की तरह फैल गई। इस दौरान काफी लोग जमा हो गए। पुलिस के सामने आरोप लगाया कि पिछले काफी समय से इलाके में गोकशी की सुगबुगाहट थी। लेकिन किस घर में गोकशी हो रही थी, इसका पता नहीं चल पा रहा था। लोगों ने मकान मालिक फिरोज के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही पुलिस की कार्रवाई को भी सराहा।
गोकशी को किया विफल
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गोकशी को विफल किया है। एक गोवंश मौके से जिंदा बरामद किया है। पांच आरोपी दबोचे हैं। जिनमें से तीन आरोपी काफी समय से वांछित चल रहे थे। इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इन सभी के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट भी लगाया जाएगा। - दिनेश शुक्ला, सीओ कोतवाली
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/