फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Tyagi society declears v that now movement will intensify, strike continues on sixth day

Meerut: त्यागी समाज का एलान-अब तेज होगा आंदोलन, छठे दिन भी धरना जारी, बागपत में भूख हड़ताल

Tue, 30 Aug 2022 11:29 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 30 Aug 2022 11:29 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कमिश्नरी के सामने चल रहा त्यागी समाज का धरना-प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। त्यागी समाज ने एलान कर दिया है कि अगर श्रीकांत त्यागी के परिवार को न्याय नहीं मिला तो जेल भरो आंदोलन पूरे देश में शुरू होगा।

विज्ञापन
Meerut:  Tyagi society declears v that now movement will intensify, strike continues on sixth day
धरना देते त्यागी समाज के लोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कमिश्नरी के सामने चल रहा त्यागी समाज का धरना-प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। त्यागी समाज ने न्याय नहीं मिलने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। आज आसपास के जिलों से भी धरने में त्यागी समाज के लोगों के पहुंचने की अपील की गई है।

विज्ञापन


कमिश्नरी स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में चल रहे त्यागी समाज का धरने में लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी को न्याय के लिए अब देशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। मांगेराम त्यागी ने कहा कि प्रशासन और शासन की उदासीनता से आक्रोश बढ़ रहा है। बागपत के आशीष वशिष्ठ ने धरने की मांगों के समर्थन में भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: अपराध पर नहीं लगाम, मुंडाली में किसान के घर बदमाशों ने बोला धावा, परिवार को बंधक बनाकर लाखों की डकैती
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचवें दिन भी धरने की अध्यक्षता महेंद्र सिंह त्यागी और संचालन हिमांशु त्यागी और कुलदीप त्यागी ने किया। कुलदीप त्यागी ने कहा कि अनु त्यागी और उनकी मामी पर हुए अत्याचार करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई है।

धरने में कई लोगों ने सरकार को चेतावनी दी है। उनका कहना है कि प्रशासन का भी कोई अधिकारी सुध नहीं लेने आ रहा है। इससे आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

भाजपा को भी चेतावनी दी है कि शहर से लेकर गांव तक त्यागी इलाके में नेता नहीं घुस पाएंगे। समाज के लोगों ने पार्टी का बहिष्कार करने का अल्टीमेटम जारी कर दिया है। आज अधिक से अधिक संख्या में धरने में आने का आह्वान सोशल मीडिया के माध्यम से किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed