फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Two youth bike died tragically, they were going to their in-laws late at night after Eid

Meerut: बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक माैत, ईद के बाद देर रात जा रहे थे ससुराल

Wed, 02 Apr 2025 12:08 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 02 Apr 2025 12:08 PM IST
सार

कांवड़ मार्ग पर गांव मुज्जकीपुर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की दर्दनाक माैत हो गई।

विज्ञापन
Meerut: Two youth bike died tragically, they were going to their in-laws late at night after Eid
मृतक फारुख और नदीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद के जानीखुर्द में कांवड़-मार्ग पर मंगलवार देर रात ईद पर सुसराल जा रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


परिजन बगैर किसी काननूी कार्रवाई के शव अपने साथ ले गए। बुलंदशहर के बदरखा निवासी नदीम और दनकाैर निवासी फारुख का निकाह सिवाल खास में इमरान की बेटियों से हुआ है। मंगलवार की रात फारुख और नदीम बाइक से अपनी सुसराल सिवाल खास ईद पर मिलकर मुबारक बाद देने के लिये चले थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saurabh Murder: पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल की वीडियो कांफ्रेंसिंग से आज होगी पेशी, बेचैनी में कट रहीं रातें

विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग पर गांव मुज्जकीपुर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में फारुख और नदीम गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर जब तक मौके पर पुलिस पहुंची दाेनों घायलों की मौत हो चुकी थी।

दुर्घटना की जानकारी दोनों के परिजन और सिवाल खास से सुसराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। मृतक दोनों के परिवार ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजन दोनों के शवों को अपने-अपने घर ले गए।

फारुख का विवाह तीन माह पूर्व हुआ था जबकि नदीम का विवाह तीन वर्ष पूर्व हुआ था। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर मृतकों के ससुर इमरान की हालत खराब हो गई। उपचार के लिये इमरान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों के साले सिवाल निवासी रिहान ने बताया की उसके दोनों ही जीजा बहुत अच्छे और खुश मिजाज थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed