फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saurabh Murder: पत्नी मुस्कान व प्रेमी साहिल की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी आज, बेचैनी में कट रहीं रातें

Wed, 02 Apr 2025 10:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 02 Apr 2025 10:53 AM IST
सार

 Saurabh Murder Case: मेरठ के सौरभ हत्याकांड के आरोपी मुस्कान और साहिल की आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेशी कराई जाएगी। वहीं वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने आरोपियों के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासा किए हैं। 

विज्ञापन
Wife Muskan and lover Sahil will appear in court today through video conferencing
साैरभ, पुलिस गिरफ्त में पत्नी मुस्कान व प्रेमी साहिल - फोटो : अमर उजाला

मेरठ सौरभ की हत्या के मामले में जेल में बंद पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल की आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेशी होगी। 

 

दोनो हत्यारोपियों को 14-14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। जेल जाने के बाद दोनों आरोपियों की यह पहली पेशी होगी।

Wife Muskan and lover Sahil will appear in court today through video conferencing
साैरभ के साथ मुस्कान - फोटो : अमर उजाला

मुस्कान अपनी बेटी पीहू से मिलने की बात जेल प्रशासन से कह रही है। वहीं, दूसरी ओर इस मामले की चार्जशीट भी तैयार हो गई है, जो जल्द दाखिल की जाएगी होगी। 

 

Wife Muskan and lover Sahil will appear in court today through video conferencing
मुस्कान रस्तोगी - फोटो : संवाद

बताया जा रहा है कि मुस्कान ने अन्य महिलाओं के साथ जेल के अंदर सुंदरकांड का पाठ भी किया है। धार्मिक गीतों पर नृत्य भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wife Muskan and lover Sahil will appear in court today through video conferencing
साैरभ हत्याकांड, कातिल मुस्कान - फोटो : अमर उजाला

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में सौरभ की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल ने कर दी थी। दोनों हत्यारोपियों ने तीन बार सौरभ के सीने में चाकू से वार किया था। इसके बाद गर्दन काट दी थी। सौरभ के शव को एक नीले ड्रम में डालकर उस पर सीमेंट और डस्ट का घोल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने मुस्कान और साहिल को 19 मार्च को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। 

विज्ञापन
Wife Muskan and lover Sahil will appear in court today through video conferencing
होली खेलते साहिल और मुस्कान। - फोटो : अमर उजाला

जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि दोनों की पेशी अलग से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कराई जाएगी। इसके लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कराए गए हैं। पेशी के दौरान दोनों आपस में बातचीत कर सकते है। हालांकि दोनों के साथ अलग अलग बंदीरक्षकों की टीम को लगाया है। जेल में नशा छूटने के बाद दोनों आरोपियों को अपनी गलती का एहसास हो रहा है। मंगलवार को अन्य महिला बंदियों के साथ मुस्कान ने सुंदरकांड का पाठ भी पढ़ा। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed