फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Two year old girl's neck cut with a Chinese manjha, 16 stitches required... Home guard's lip cut

Meerut: चीनी मांझे से दो साल की बच्ची की गर्दन कटी, 16 टांके लगे... होमगार्ड का होंठ कटा; करने पड़े दो ऑपरेशन

Wed, 08 Jan 2025 12:11 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 08 Jan 2025 12:11 AM IST
सार

मेरठ में चीनी मांझा खुलेआम बिकना जारी है। सोमवार को भी 21 साल के सोहेल की चीनी मांझे से गर्दन कटने से मौत हो गई थी। पुलिस का कहना है कि चीनी मांझा बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Meerut: Two year old girl's neck cut with a Chinese manjha, 16 stitches required... Home guard's lip cut
अस्पताल में भर्ती मासूम इसरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में चीनी मांझे से होने वाले हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। सोमवार को तेजगढ़ी चौराहे के पास बाइक सवार सुहेल की चीनी मांझे से गर्दन कटने से मौत हुई थी। अब मंगलवार को लालकुर्ती थाना क्षेत्र के घोसी मोहल्ले में दो साल की मासूम बच्ची इसरा की गर्दन कट गई। इसी मोहल्ले में बाइक सवार होमगार्ड आसिफ (42) का होंठ कट गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बालिका की गर्दन पर 16 टांके लगे हैं। होमगार्ड का भी ऑपरेशन हुआ है।
विज्ञापन

 

लालकुर्ती क्षेत्र के घोसी मोहल्ला के अब्दुल वाहिद सैफी साहिबाबाद में एक फैक्टरी में काम करते हैं। मंगलवार को वह घर आए हुए थे। उनकी दो साल की बेटी इसरा टॉफी की जिद करने लगी। अब्दुल वाहिद मंगलवार शाम करीब पांच बजे बेटी इसरा को गोद में लेकर पैदल मोहल्ले में ही दुकान पर जा रहे थे। घर से कुछ दूरी पर चीनी मांझा लहराया हुआ आया और एक झटके से बच्ची की गर्दन कट गई। बच्ची की चीख निकली तो पिता को इसका पता चला। वहीं पीछे से आई स्कूटी में चीनी मांझा उलझ गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बेटी की गर्दन में फंसे मांझे को किसी तरह निकाला। तब तक बच्ची खून से लथपथ हो चुकी थी। परिजन बच्ची को पास के दयानंद अस्पताल लेकर पहुंचे। बच्ची की गर्दन देख कर डॉक्टरों ने उसे तुरंत रेफर कर दिया। इसके बाद जसवंत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया। चाचा कामिल सैफी ने बताया कि बच्ची की गर्दन पर 16 टांके लगाने पड़े हैं। उसकी हालत गंभीर बनी है।
 
विज्ञापन

दूसरे हादसे में घोसी मोहल्ले के ही होमगार्ड आसिफ सोमवार शाम बाइक से घर आ रहे थे। मोहल्ले में ही चीनी मांझा उनके चेहरे पर उलझा और उनका होंठ कट गया। इससे वह लहूलुहान हो गए। परिजनों ने उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया। उनके 14 टांके लगे, मगर खून नहीं रुक पाया। परिजनों ने उन्हें दूसरे नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां पर उनका दूसरा ऑपरेशन किया गया।  मोहल्ले वालों का कहना है कि लालकुर्ती में अब भी सरेआम चीनी मांझे की बिक्री हो रही है। मकर संक्रांति पास होने के कारण खुलेआम चीनी मांझा बिक रहा है। पुलिस यहां ध्यान नहीं दे रही है। चीनी मांझों से हो रहे हादसों के कारण शहर के लोग भयभीत हैं।
 

चीनी मांझा बेचने वालों के यहां छापा, चार दुकानदार पकड़े

पुलिस ने मंगलवार को चार दुकानदारों फहीम, शाकिब, एजाज और परवेज को चीनी मांझा बेचते हुए पकड़ा। पुलिस ने चार बोरे चीनी मांझा जब्त किया। हालांकि पुलिस ने चारों को थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया। मेडिकल थाना पुलिस ने गोला कुआं से फहीम, लोहियानगर पुलिस ने जाकिर कालोनी से शाकिब और एजाज और लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने सितारा मस्जिद के पास से परवेज को गिरफ्तार किया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed