{"_id":"5db2b2718ebc3e93d47d8549","slug":"meerut-two-teenager-injured-after-a-sudden-explosion-in-a-gift-pack-kept-outside-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: घर के बाहर रखे गिफ्ट पैक में अचानक हुआ विस्फोट, दो किशोरी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: घर के बाहर रखे गिफ्ट पैक में अचानक हुआ विस्फोट, दो किशोरी घायल
Fri, 25 Oct 2019 01:59 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 25 Oct 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
घायल किशोरी
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के फलावदा में शुक्रवार को एक गिफ्ट पैक में अचानक ब्लास्ट होने से दो किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं विस्फोट की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस ने घायल बच्चियों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
फलावदा थानाक्षेत्र के ग्राम पिलोना में घर के बाहर रखे गिफ्ट पैक में अचानक धमाके के साथ विस्फोट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि इससे बाहर खेल रहीं दो किशोरी घायल हो गईं। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर बच्चियों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं दोनों बच्चियों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन