{"_id":"6995ac29b37512f30907069b","slug":"meerut-two-minor-sisters-go-missing-while-leaving-home-to-collect-admit-card-family-worried-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: एडमिट कार्ड लेने निकलीं दो नाबालिग बहनें लापता, परिवार में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: एडमिट कार्ड लेने निकलीं दो नाबालिग बहनें लापता, परिवार में मचा हड़कंप
Wed, 18 Feb 2026 05:55 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 18 Feb 2026 05:55 PM IST
सार
मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र में एडमिट कार्ड लेने घर से निकलीं दो नाबालिग बहनें लापता हो गईं। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी जांच और तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नाबालिग लड़कियां लापता
विस्तार
मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से दो नाबालिग बहनों के अचानक लापता होने से सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11 बजे दोनों बच्चियां स्कूल में एडमिट कार्ड लेने के लिए घर से निकली थीं।
विज्ञापन
स्कूल पहुंची ही नहीं छात्राएं
जब काफी देर तक दोनों बहनें वापस घर नहीं लौटीं तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार ने स्कूल में संपर्क किया, जहां से पता चला कि दोनों छात्राएं वहां पहुंची ही नहीं थीं। इसके बाद परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में की तलाश
परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में बच्चियों की तलाश की, लेकिन देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका। थक-हारकर परिजन थाना पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी खंगाले जा रहे
पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस के अनुसार, बच्चियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और संभावित स्थानों पर लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
गांव में चिंता और दहशत का माहौल
दोनों नाबालिग बहनों के अचानक लापता होने से गांव में चिंता और दहशत का माहौल है। परिजन बच्चियों की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस से गुहार लगा रहे हैं।