फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Two minor friends strangled and their throats slit with a knife; court sentences the killer

मेरठ: दो नाबालिग दोस्तों का गला दबाकर चाकू से काटा, हत्यारे को कोर्ट ने दी ये सजा; इसलिए की थी वारदात

Tue, 29 Sep 2026 12:23 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 29 Sep 2026 12:23 AM IST
सार

किठौर थाना क्षेत्र के कस्बा शाहजहांपुर में 28 अगस्त 2021 को ई-रिक्शा लूटने के लिए जाहिद ने सादिक व अमन की हत्या की थी। हत्यारे ने कर्ज चुकाने के लिए आम के बाग में दोनों को मारा था। कोर्ट ने जाहिद को उम्रकैद की सजा दी है। 

विज्ञापन
Meerut: Two minor friends strangled and their throats slit with a knife; court sentences the killer
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : adobestock

विस्तार

कस्बा शाहजहांपुर निवासी दो नाबालिग दोस्तों सादिक और अमन की पांच साल पहले हत्या कर ई-रिक्शा लूटने के दोषी नित्यानंदपुर गांव के जाहिद को न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रितेश सचदेवा ने दोषी पर 38 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायालय में सुनवाई के दौरान कुल 13 गवाह पेश किए गए थे।
विज्ञापन

 

अभियोजन के अनुसार, किठौर थाना क्षेत्र के कस्बा शाहजहांपुर निवासी जाने आलम ने पुलिस को शिकायत दी थी। उनका कहना था कि 28 अगस्त 2021 को उनका नाबालिग बेटा सादिक अपने दोस्त अमन के साथ ई-रिक्शा लेकर निकला था। इसके बाद दोनों घर वापस नहीं लौटे। दोनों की आयु लगभग 14-15 वर्ष थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन फतेहपुर नारायण गांव के जंगल में स्थित एक आम के बाग से दोनों बच्चों के खून से लथपथ शव मिले थे। चाकू से गला रेतकर उनकी हत्या की गई थी। पुलिस और सर्विलांस टीम ने जांच के दौरान करीब 60 सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर पुलिस ने नित्यानंदपुर (किठौर) निवासी जाहिद को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने जांच की और उसके खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया था। कोर्ट ने दोनों पक्षों के गवाहों के बयान और वकीलों की बहस सुनने के बाद सोमवार को जाहिद को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है।
 

दोस्त के 50 हजार चुकाने के लिए रची साजिश
जांच में खुलासा हुआ था कि जाहिद ने अपने साथी से 50 हजार रुपये का कर्ज लिया था। इसे चुकाने के लिए उसने ई-रिक्शा लूटने की साजिश रची थी। उसने खाद के कट्टे लादने के बहाने सादिक का ई-रिक्शा 150 रुपये में किराए पर लिया और दोनों बच्चों को जंगल में ले गया था। वहां उसने एक-एक करके दोनों की गला दबाकर और चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया था कि सादिक और अमन उसे पहचानते थे। पकड़े जाने के डर से उसने दोनों की हत्या कर दी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed