फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Two luxury vehicles recovered under the guise of BN Tiwari accused of bike boat scam

मेरठ : बाइक बोट घोटाले के आरोपी बीएन तिवारी की निशानदेही पर दो लग्जरी गाड़ी बरामद

Wed, 17 Mar 2021 10:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 17 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Meerut: Two luxury vehicles recovered under the guise of BN Tiwari accused of bike boat scam
बाइक बोट फर्जीवाड़े के अभियुक्त - फोटो : अमर उजाला

मेरठ ईओडब्ल्यू ने बाइक बोट घोटाले के आरोपी बीएन तिवारी की निशानदेही पर लखनऊ से एक फॉर्च्यूनर और एक मर्सिडीज गाड़ी बरामद की है। तिवारी बाइक बोट कंपनी के डायरेक्टर थे, उसके दोनों बेटे भी कंपनी से जुड़े हुए थे। मुख्य आरोपी संजय भाटी की पत्नी दीप्ति और कंपनी के प्रमोटर भूदेव सिंह के घर की कुर्की हो चुकी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : मेरठ : बाइक बोट घोटाले में मुख्य आरोपी संजय भाटी की पत्नी दीप्ति और भूदेव के घर की कुर्की 
विज्ञापन


एएसपी ईओडब्ल्यू राम सुरेश यादव ने बताया कि  25 फरवरी को बाइक बोट घोटाले के डायरेक्टर विवेक खंड गोमतीनगर लखनऊ  निवासी बीएन तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। नौ मार्च को आरोपी  को ईओडब्ल्यू ने रिमांड पर लेकर जानकारियां जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की निशानदेही पर चार दिन पहले एक जगुआर, एक फॉर्च्यूनर लखनऊ से और नोएडा के चीती गांव से एनर्जी प्लांट की मशीन बरामद की गई थी।  मंगलवार रात में ईओडब्ल्यू ने तिवारी की निशानदेही पर लखनऊ से फॉर्च्यूनर और मर्सिडीज बरामद कर ली है। एएसपी ने बताया कि बाइक बोट के मामले में कार्रवाई चल रही है। तिवारी के दोनों बेटों की भी पुलिस को तलाश है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed