मेरठ : बाइक बोट घोटाले में मुख्य आरोपी संजय भाटी की पत्नी दीप्ति और भूदेव के घर की कुर्की
- कोर्ट के आदेश पर दो टीमों ने भारी पुलिसबल के साथ की कार्यवाही
- दोनों वांछितों पर किया जा चुका है 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाइक बोट घोटाले के मुख्य आरोपी संजय भाटी की पत्नी दीप्ति बहल और भूदेव के घरों पर मंगलवार को पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। इस दौरान भारी पुलिस बल के साथ ईओडब्ल्यू मेरठ के अधिकारी मौजूद रहे है।
ईओडब्ल्यू के एसपी राम सुरेश यादव के मुताबिक बाइकबोट घोटाले में कई लोगों पर गौतमबुद्धनगर के थाना दादरी में मुकदमें दर्ज है। बद्रीशपुरम थाना कंकरखेड़ा जनपद मेरठ हाल पता रामेश्वर पार्क थाना लोनी जनपद गाजियाबाद निवासी दीप्ति बहल पत्नी संजय भाटी और वहलिमपुरा पन्नी नगर निकट चामुंडा मंदिर जनपद बुलंदशहर हाल पता अजंता एनक्लेव बल्लीपुरा थाना कोतवाली जनपद बुलंदशहर निवासी भूदेव पुत्र महावीर सिंह भी वांछित चल रहे हैं।
इनके द्वारा लोगो को बाइकबोट की स्कीम को बढ़ा चढ़ाकर अधिक लाभ का लुभावना वादा कर करोड़ों रुपए कंपनी में जमा कराए गए थे। पिछले दिनों 50 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा भी की गई थी। हाल ही में कोर्ट की ओर से कुर्की के आदेश जारी हुए।
मंगलवार को दो टीमों को कुर्की का जिम्मा सौपा गया। एक टीम निरीक्षक धर्मेश कुमार के नेतृत्व में दीप्ति बहल के रामेश्वर पार्क लोनी स्थित घर पर कुर्की के लिए भेजी गई, जबकि दूसरी टीम का नेतृत्व कर रही निरीक्षक नीतू राणा ने क्षेत्रीय पुलिस के सहयोग से भूदेव के अजंता एनक्लेव बल्लीपुरा जनपद बुलंदशहर स्थित घर की कुर्की की कार्रवाई संपन्न कराई।
पति की गिरफ्तारी के बाद भूमिगत हुई दीप्ति
ईओडब्ल्यू और एसटीएफ नोएडा ने बाइक बोट के घोटाले के मुख्य आरोपी संजय भाटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संजय भाटी के जेल जाने के बाद उसकी पत्नी दीप्ति भूमिगत हो गई। दीप्ति पर 50 हजार रुपए का इनाम है।
ईओडब्ल्यू अभी तक 18 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, अभी 12 वांटेड है। संजय की पत्नी दीप्ति की तलाश में कई जगह पर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिली। इस मामले में फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश लगातार जारी होने का दावा अधिकारी कर रहे हैं।