फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Two laborers died an many injured due to collapse of high tension line tower in Meerut

Meerut: निर्माणाधीन साइट पर बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन का टावर गिरने से दो मजदूरों की मौत, कई घायल

Wed, 16 Nov 2022 12:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 16 Nov 2022 12:36 PM IST
सार

मेरठ में मंगलवार सुबह मुंडाली थानाक्षेत्र के अजराड़ा गांव में एक बड़ा हादसा हुआ।यहां हाईटेंशन लाइन का टावर गिरने के कारण दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। इस हादसे में कई मजदूर घायल भी हुए हैं। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है।

विज्ञापन
Meerut: Two laborers died an many injured due to collapse of high tension line tower in Meerut
मेरठ में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मुंडाली थानाक्षेत्र के अजराड़ा गांव में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। यहां निर्माणाधीन हाईटेंशन लाइन का टावर गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में काम कर रहे कई मजदूर घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं हादसे में घायल हुए आधा दर्जन मजदूरों को अस्पताल में उपचार चल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आज सुबह सभी मजदूर रोज की तरह हाइटेंशन लाइन के टावर निर्माण की साइट पर अपने काम में लगे हुए थे। इसी दौरान हाईटेंशन लाइन का टावर गिर गया जिससे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खतौली उपचुनाव : रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया ने दाखिल किया नामांकन पत्र, बोले-एकजुटता से मिलेगी जीत
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल की। घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो मजदूरों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं अन्य चार का उपचार चल रहा है। वहीं मजदूरों की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।  

बताया गया कि मृतक पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे, जिनमें हसरत पुत्र शाहिद अली (25) गोरीपुरा थाना रतूवा मालिया पश्चिम बंगाल व उसका साथी अजमल पुत्र अफजल हुसैन (24) वर्ष की मौत हो गई।

सूचना पर मुंडाली थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं टावर गिरने की सूचना जैसे ही गांव में फैली तो ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed