फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Two girls died due to drowning in Mundali and shocked in families

टूटा गमों का पहाड़: दो बच्चियों की डूबने से मौत, परिवारों में मचा कोहराम, रो-रोकर है बुरा हाल

Thu, 06 Jul 2023 06:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 06 Jul 2023 06:54 PM IST
सार

UP News : मेरठ में मुंडाली क्षेत्र के लौटी गांव में दो परिवारों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। यहां अलग-अलग जगहों पर दो बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। 

विज्ञापन
Meerut: Two girls died due to drowning in Mundali and shocked in families
तालाब में डूबकर मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव लौटी में अलग-अलग जगहों पर दो बच्चियां पानी में डूब गईं। दोनों बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। वहीं, दोनों के परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव लौटी निवासी राहिल की 11 वर्षीय बेटी अक्षा के पड़ोस में ही पुरानी आरा मशीन का कोई गड्ढा था। बरसात के कारण उसमें जलभराव हो गया, जहां अक्षा उस गड्ढे में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, घंटों तक जब अक्षा घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन की। वहीं, खोजबीन के दौरान वह मृत अवस्था में गड्ढे में मिली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्यार से मर्डर तक की कहानी: तड़पती रही प्रेमिका, नहीं पसीजा प्रेमी का दिल, हत्या के खुलासे पर अफसर भी हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरा मामला भी लौटी गांव का ही है। यहां से निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के लिए खेतों से जगह-जगह से मिट्टी उठाई जा रही है। बृहस्पतिवार को हुई बरसात में उन खेतों में जलभराव हो गया। जिसमें गांव लौटी की ही शमशाद की 13 वर्षीय बेटी निशा अन्य बच्चों के साथ नहाने चली गई, जहां उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। दोनों घटनाओं पर पुलिस मौके पर मौजूद है।

यह भी पढ़ें: UP: पश्चिमी यूपी में गहरी हो रहीं धर्मांतरण की जड़ें, चर्चित रहे ये केस, अब फिर सामने आया नया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed