{"_id":"68aec0312cc55a78750c47f1","slug":"meerut-two-arrested-including-chinese-woman-in-gst-evasion-of-rs-9-crore-kept-hiding-face-in-court-2025-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: नौ करोड़ की जीएसटी चोरी में चीनी महिला समेत दो गिरफ्तार, कोर्ट में छिपाते रहे चेहरा, देखें फोटो-वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: नौ करोड़ की जीएसटी चोरी में चीनी महिला समेत दो गिरफ्तार, कोर्ट में छिपाते रहे चेहरा, देखें फोटो-वीडियो
Wed, 27 Aug 2025 01:52 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:52 PM IST
सार
नोएडा स्थित कंपनी ने करोड़ों की जीएसटी चोरी की और अपना पता भी छिपाया। कंपनी के डायरेक्टर विनय कुमार और कैश हैंडलर एलिस ली को गिरफ्तार कर मेरठ कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
कोर्ट के बाहर चेहरा छिपाए आरोपी चीनी महिला एलिस ली।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीजीएसटी कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की टीम ने बुधवार को चीनी महिला और एक पुरुष को जीएसटी चोरी के मामले में गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में ज्यूडिशियल कस्टडी पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
एलिस ली को मेरठ की कोर्ट में लेकर आई टीम।
- फोटो : अमर उजाला
सीजीएसटी इंस्पेक्टर आदित्य बाजपेई ने बताया कि ग्रेटर नोएडा बिजनेस पार्क में मैसेज टेंटेक एलइडी डिस्पले प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। कंपनी ने विभाग को 28% टैक्स के स्थान पर सिर्फ 18 टैक्स दिया। इसके अलावा कंपनी ने अपना वर्तमान पता भी छुपाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों ने इस मामले में कंपनी की कैश हैंडलर और सिक्योरिटी पर्सनल एलिस ली को गिरफ्तार किया। इस कंपनी के दो डायरेक्ट चीनी हैं। पूरे मामले में डायरेक्टर विनय कुमार ने भी विभागीय अधिकारियों के सामने जीएसटी चोरी को स्वीकार किया। विनय कुमार को भी कोर्ट में पेश किया गया है। अप्रैल 2020 से मार्च 2025 के बीच 9 करोड़ की टैक्स चोरी सामने आई है।