फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Two arrested for stole one kg gold and Rs 8.30 lakh from brother-in-law and sister

Meerut: जीजा-बहन का एक किलो सोना और 8.30 लाख रुपये हड़पने वाले दो गिरफ्तार, ये दिया था झांसा...

Mon, 02 Dec 2024 10:36 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 02 Dec 2024 10:36 AM IST
सार

दोनों सालों ने बहन को पूरी तरह कंगाल कर दिया। बहन के पास रखे करीब 90 ग्राम गहने भी बहाना बनाकर ले लिए। सीधे-सादे दंपती ने भरोसा किया और उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Meerut: Two arrested for stole one kg gold and Rs 8.30 lakh from brother-in-law and sister
जीजा और बहन को ठगने वाले आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सराफा बाजार में निवेश कर बड़े मुनाफे का झांसा देकर जीजा और बहन से करीब एक किलो सोना और 8.30 लाख रुपये हड़पने के दो आरोपियों चेतन वर्मा उर्फ विक्की और संजीव वर्मा को देहली गेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोना और रुपये वापस मांगने पर आरोपी दंपती को जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन

 

नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी राजकुमार वर्मा बैंक से रिटायर हैं। एक सितंबर को उन्होंने देहली गेट थाने में तहरीर दी थी। बताया था कि उनके सगे साले चेतन वर्मा उर्फ विक्की और संजीव वर्मा निवासी विश्व एनक्लेव थाना टीपीनगर की दुकान देहली गेट क्षेत्र में कालीचरण मार्केट कच्ची सराय सराफा बाजार में है। इन दोनों ने सराफा बाजार में निवेश पर बड़े मुनाफे का झांसा देकर उनसे लगभग 990 ग्राम सोना ले लिया। पीड़ित ने बैंक से लोन लेकर सोना खरीदा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नकद और चेक के माध्यम से 8.30 लाख रुपये भी आरोपियों ने ले लिए। उनकी पत्नी से भी जरूरत के नाम पर करीब 90 ग्राम सोने के गहने ले लिए थे। ये गहने एक-दो दिन में वापस करने का वादा किया था। लेकिन कई महीने बाद भी वापस नहीं किए। इस दौरान पीड़ित को होम लोन की जरूरत पड़ी तो आरोपियों ने कहा कि किश्त हम दे देंगे। शुरुआत में कुछ किश्त आरोपियों ने दी भी, लेकिन फिर बंद कर दी।
 
विज्ञापन

इसके बाद किश्त की रकम राजकुमार वर्मा की पेंशन से कटने लगी। इससे परिवार का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया। सोना और रकम वापस मांगने पर पहले आरोपी टरकाते रहे और फिर धमकी देने लगे। रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed