फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: twelve year old girl missing from Kankarkheda found in Delhi

Meerut: कंकरखेड़ा से लापता कक्षा छह की छात्रा दिल्ली में मिली, पुलिस पूछताछ में बताई ये वजह

Thu, 28 Dec 2023 11:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 Dec 2023 11:34 PM IST
सार

मेरठ के कंकरखेड़ा से स्कूल के लिए निकली कक्षा छह की छात्रा सांतवें दिन पुलिस को दिल्ली से मिल गई।  छात्रा के परिजनों ने पुलिस से छात्रा को ढूंढने की गुहार लगाई थी। पुलिस ने पूछताछ की तो छात्रा ने सच्चाई बताई।

विज्ञापन
Meerut: twelve year old girl missing from Kankarkheda found in Delhi
student - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की गोविंदपुरी से लापता कक्षा छह की छात्रा दिल्ली से बरामद कर ली गई। छात्रा के दादा ने थाने पर अपहरण की तहरीर देकर केस दर्ज कराया गया था।

विज्ञापन


छात्रा(12) ने बताया कि उसके माता-पिता में काफी समय से विवाद चल रहा है। वह दादा के घर पर ही रह रही थी। वह काफी परेशान थी। इसलिए चली गई थी। दरअसल, छह दिन पूर्व स्कूल की छुट्टी के बाद यह छात्रा देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो दादा ने थाने पर अपहरण की तहरीर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस रेलवे स्टेशन और बस अड्डे के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। बृहस्पतिवार सुबह चाइल्ड केयर की टीम को छात्रा दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास मिली। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने यहां संपर्क किया। यहां से दरोगा पवन कुमार टीम के साथ दिल्ली पहुंचे और छात्रा को सकुशल लेकर मेरठ आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता का काफी समय से विवाद चल रहा है। थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है की छात्रा को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed