{"_id":"658db885f17d1302b60cae18","slug":"meerut-twelve-year-old-girl-missing-from-kankarkheda-found-in-delhi-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: कंकरखेड़ा से लापता कक्षा छह की छात्रा दिल्ली में मिली, पुलिस पूछताछ में बताई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कंकरखेड़ा से लापता कक्षा छह की छात्रा दिल्ली में मिली, पुलिस पूछताछ में बताई ये वजह
Thu, 28 Dec 2023 11:34 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 28 Dec 2023 11:34 PM IST
सार
मेरठ के कंकरखेड़ा से स्कूल के लिए निकली कक्षा छह की छात्रा सांतवें दिन पुलिस को दिल्ली से मिल गई। छात्रा के परिजनों ने पुलिस से छात्रा को ढूंढने की गुहार लगाई थी। पुलिस ने पूछताछ की तो छात्रा ने सच्चाई बताई।
विज्ञापन
student
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की गोविंदपुरी से लापता कक्षा छह की छात्रा दिल्ली से बरामद कर ली गई। छात्रा के दादा ने थाने पर अपहरण की तहरीर देकर केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
छात्रा(12) ने बताया कि उसके माता-पिता में काफी समय से विवाद चल रहा है। वह दादा के घर पर ही रह रही थी। वह काफी परेशान थी। इसलिए चली गई थी। दरअसल, छह दिन पूर्व स्कूल की छुट्टी के बाद यह छात्रा देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो दादा ने थाने पर अपहरण की तहरीर दी थी।
विज्ञापन
पुलिस रेलवे स्टेशन और बस अड्डे के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। बृहस्पतिवार सुबह चाइल्ड केयर की टीम को छात्रा दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास मिली। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने यहां संपर्क किया। यहां से दरोगा पवन कुमार टीम के साथ दिल्ली पहुंचे और छात्रा को सकुशल लेकर मेरठ आए।
विज्ञापन
छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता का काफी समय से विवाद चल रहा है। थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है की छात्रा को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।