फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Truck crushes bike riding couple on Daurala-Lavad road, driver death

Meerut: दौराला-लावड़ मार्ग पर ट्रक ने बाइक सवार दंंपती को कुचला, दर्दनाक मौत

Thu, 15 Feb 2024 11:54 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 15 Feb 2024 11:54 AM IST
विज्ञापन
Meerut: Truck crushes bike riding couple on Daurala-Lavad road, driver death
एक्सीडेंट - फोटो : Amar Ujala

मेरठ के दौराला-लावड़ रोड पर आज सुबह हुए एक सड़क हादसे में दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। यहां मोहम्मदुर गांव मंदिर से आगे गुरुवार सुबह की ओर से आ रहे बुलेट बाइक सवार दंपती को विपरीत दिशा से तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी।

विज्ञापन


हादसे में बाइक से गिरी महिला ट्रक के पहियो के नीचे फंस गई,जबकि बुलेट चालक ट्रक और पेट के बीच फंस गया। बुलेट सवार दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक दंपत्ति के शवो को मोर्चरी भिजवाते हुए परिजनो को जानकारी दी।हादसे के चलते मार्ग पर घंटो जाम लगा रहा। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर दौराला ने बताया कि मृतक बुलेट सवार की जेब से निकले आधार कार्ड की मदद से टीपीनगर पुलिस के सहयोग से शिनाख्त हुई है। मृतक बुलेट बाइक सवार दंपत्ति मेरठ के साबुन गोदाम के मोहल्ला हरिनगर निवासी प्रमोद कुमार(38) और उसकी पत्नी गीता(35)है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों मोर्चरी पहुंचे गए। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर खेतों के रास्ते फरार हो गया है। ट्रक और बुलेट बाइक को कब्जे में लेकर थाना लाया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed