{"_id":"6835ea0896e6af50f502dfe3","slug":"meerut-troubled-by-family-problems-a-married-woman-jumped-in-front-of-a-train-body-got-divided-into-2-parts-2025-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: गृह क्लेश से परेशान विवाहिता ट्रेन के आगे कूदी, दो हिस्सों में बंट गया शरीर, मंजर देखकर दिल दहला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: गृह क्लेश से परेशान विवाहिता ट्रेन के आगे कूदी, दो हिस्सों में बंट गया शरीर, मंजर देखकर दिल दहला
Tue, 27 May 2025 10:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 27 May 2025 10:07 PM IST
सार
अछरोंडा गांव निवासी पूजा बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उसका पति मंगलवार को उसे कॉलेज छोड़कर गया था। वह कॉलेज से रेलवे स्टेशन के पास पहुंच गई और सुसाइड कर लिया। बताया गया कि घर में क्लेश चल रहा था।
विज्ञापन
पूजा की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
परतापुर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह गृह क्लेश के चलते पूजा (23) पत्नी हिमांशु ने हरिद्वार से दिल्ली जा रही उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पति के साथ पूजा की शादी की फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
ब्रजविहार कालोनी निवासी बिंदरदीन ने बेटी पूजा की शादी डेढ़ साल पहले अछरोंडा गांव के रहने वाले हिमांशु के साथ की थी। हिमांशु का साठ फुटा रोड पर किराना स्टोर है। कई महीने से उसके परिवार में विवाद चल रहा था। पूजा मोहीउद्दीनपुर स्थित सविता देवी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को कॉलेज में परीक्षा थी। पति हिमांशु उसे कॉलेज छोड़कर आया था, इसके बाद तबीयत खराब होने की बात कहकर पूजा कॉलेज से निकल गई और परतापुर स्टेशन पर पहुंची। परतापुर स्टेशन की बेंच पर बैठकर पूजा ट्रेन के आने का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान हरिद्वार से दिल्ली जा रही उत्कल एक्सप्रेस स्टेशन पर पहुंची तो पूजा ने उसके आगे छलांग लगा दी। पूजा का सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया गया कि पास की बेंच पर बैठे कुछ लोगों ने पूजा को ट्रेन के आगे कूदता देखा तो उसे रोकने के लिए आवाज लगाई, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। स्टेशन इंचार्ज वाईके झा मौके पर पहुंचे और जीआरपी को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने महिला के पर्स से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की और परिजनों को सूचना दी। इंस्पेक्टर जीआरपी विनोद कुमार ने बताया कि मामला आत्महत्या का है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।