फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Travel till Anand Vihar in Namo Bharat in the new year... the next target will be to run metro soon.

Meerut: नए साल में आनंद विहार तक करें नमो भारत में सफर... अगला टारगेट जल्द मेट्रो चलाना

Fri, 29 Nov 2024 11:13 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 29 Nov 2024 11:13 AM IST
सार

मेरठ साउथ से नमो भारत का शहर में अगला पड़ाव अब शताब्दीनगर है। इन दोनों स्टेशन के बीच परतापुर और रिठानी स्टेशन भी हैं, जहां मेट्रो का ठहराव रहेगा।

विज्ञापन
Meerut: Travel till Anand Vihar in Namo Bharat in the new year... the next target will be to run metro soon.
नमो भारत ट्रेन (रैपिड रेल) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नए साल में यात्रियों को नया तोहफा मिलने वाला है। नमो भारत जल्द ही आनंद विहार तक चलने वाली है। इसके लिए लगातार ट्रायल चल रहा है। इसमें सामने आ रही कमियां दूर की जा रही हैं। अभी दिल्ली तक ट्रेन संचालन प्राथमिकता में है। यहां तक काम पूरा होने के बाद मेरठ के शताब्दीनगर तक संचालन होगा। इस तैयारी के बीच ब्रह्मपुरी स्टेशन (टीपीनगर-माधवपुरम चौराहा) तक ओवर हेड इक्विपमेंट (ओएचई) वायर का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है।
विज्ञापन

मेरठ से मोदीपुरम तक वायाडक्ट का काम पूरा हो चुका है। मेरठ साउथ से नमो भारत का शहर में अगला पड़ाव अब शताब्दीनगर है। इन दोनों स्टेशन के बीच परतापुर और रिठानी स्टेशन भी हैं, जहां मेट्रो का ठहराव रहेगा। शताब्दीनगर तक मेट्रो रेल का रूट तैयार हो गया है। बिजली के लिए टेस्टिंग की जा रही है। दिसंबर तक ट्रायल के बाद नमो भारत और फिर मेट्रो का संचालन शुरू होगा। दिल्ली की ओर भी काम चल रहा है। साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक 12 किमी सेक्शन में आनंद विहार और न्यू अशोक नगर दो आरआरटीएस स्टेशन हैं। यहां इस ट्रेन के संचालन से यात्री 40 मिनट से भी कम समय में न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक आ सकेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद विहार स्टेशन सबसे ज्यादा भीड़ वाला होगा। यहां दो मेट्रो लाइन (ब्लू और पिंक) हैं। आनंद विहार रेलवे स्टेशन और दो आईएसबीटी- एक दिल्ली की तरफ और दूसरा उत्तर प्रदेश के कौशांबी की ओर जुड़ रहे हैं। यहां दैनिक यात्रियों की काफी भीड़ होती है। एनसीआरटीसी आनंद विहार आरआरटीस स्टेशन का निर्बाध एकीकरण कर रही है। इससे यह स्टेशन मल्टी-मॉडल इंटीग्रेशन के रूप में विकसित होगा। अभी नमो भारत की सेवाएं साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक 42 किलोमीटर के खंड में संचालित हैं। इस खंड में साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर, मोदी नगर साउथ, मोदी नगर नॉर्थ और मेरठ साउथ कुल नौ स्टेशन शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed